फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Jal Board will be faceless, 20 services from connection to complaints will be online Latest News Update

दिल्ली: जल बोर्ड होगा फेसलेस, कनेक्शन लेने से लेकर शिकायतों तक की 20 सेवाएं होंगी ऑनलाइन 

Mon, 22 Nov 2021 09:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 22 Nov 2021 09:25 PM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार जल बोर्ड की अधिकतम सेवाएं ऑनलाइन सेवा के माध्यम से जनता को उपलब्ध कराएगा। जिससे लोगों को पारदर्शी तरीके से जल बोर्ड की सेवायें उपलब्ध कराई जा सकें।

विज्ञापन
Delhi: Jal Board will be faceless, 20 services from connection to complaints will be online Latest News Update
satendra jain

विस्तार

दिल्ली सरकार लगातार अपने विभागों को फेसलेस करने की तरफ कदम बढ़ा रही है। परिवहन विभाग की अधिकतम सीमाएं ऑनलाइन करने के बाद अब सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड की 20 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए पहल की है। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली जल बोर्ड से कनेक्शन लेने से लेकर अन्य सेवाओं के लिए ऑनलाइन और एक ऐप के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए एक हेल्प डेस्क भी बनाई जा रही है। सरकार का दावा है कि इससे भ्रष्टाचार में कमी आती है और लोगों की सेवाएं ज्यादा बेहतर ढंग से की जाती हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार जल बोर्ड की अधिकतम सेवाएं ऑनलाइन सेवा के माध्यम से जनता को उपलब्ध कराएगा। जिससे लोगों को पारदर्शी तरीके से जल बोर्ड की सेवायें उपलब्ध कराई जा सकें। दिल्ली जल बोर्ड ने इसके लिए 49 रिक्त पदों को भरने के लिए भी मंजूरी दे दी है। इसमें इंजीनियर से लेकर अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed