{"_id":"625476b11da3d34881502ae3","slug":"delhi-investigation-started-against-corruption-in-gb-pant-hospital-employee-protest-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जीबी पंत अस्पताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच शुरू, कर्मचारियों का प्रदर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जीबी पंत अस्पताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच शुरू, कर्मचारियों का प्रदर्शन आज
Tue, 12 Apr 2022 12:13 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:13 AM IST
सार
अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ से 11 बजे तक दो घंटे के लिए सभी कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी और शिकायतकर्ताओं समेत चार नर्सिंग कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के मामले को लेकर छुट्टी पर भेजा है।
विज्ञापन
जीबी पंत अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार के जीबी पंत अस्पताल में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जांच शुरू हो गई है। सोमवार को अस्पताल प्रबंधन ने चार कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल के कर्मचारी संगठनों ने प्रबंधन के खिलाफ मंगलवार से दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन भी शुरू करने की घोषणा की। आशंका है कि मंगलवार और बुधवार को अस्पताल में चिकित्सीय सेवाएं काफी प्रभावित हो सकती हैं। मरीजों को न सिर्फ उपचार बल्कि ऑपरेशन को लेकर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सोमवार को कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सुबह नौ से 11 बजे तक दो घंटे के लिए सभी कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप भी लगाए। उधर देर शाम अस्पताल प्रबंधन ने आदेश जारी करते हुए चार नर्सिंग कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के मामले को लेकर छुट्टी पर भेजा है जिसमें आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों शामिल हैं। हालांकि कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन जारी रखने की जानकारी दी है, जिसकी वजह से अगले दोनों दिन अस्पताल में रूटीन सर्जरी पूरी तरह से प्रभावित होगी। हालांकि ओपीडी सेवा जारी रहेगी।
विज्ञापन
नर्सिंग यूनियन के अध्यक्ष लीलाधर ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों से लेकर कर्मचारियों तक सभी को लेकर अव्यवस्थाएं चल रही हैं। मरीजों के लिए इलाज में इस्तेमाल चिकित्सा सामान इत्यादि तक नहीं है। दवाओं के लिए तीमारदारों को भटकना पड़ रहा है। वहीं कर्मचारियों की पदोन्नति और ट्रांसर्फर के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। इसे लेकर प्रबंधन से कई बार पत्र व्यवहार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आरोपी के साथ साथ शिकायतकर्ता को भी छुट्टी पर भेज दिया, यह पूरी तरह से गलत है। प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन