फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Increases to 163 patients if 700 tests increase

दिल्ली : 700 जांच बढ़ी तो 163 मरीजों में इजाफा

Thu, 01 Oct 2020 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Increases to 163 patients if 700 tests increase
नई दिल्ली। दिल्ली में भले ही कोरोना वायरस का दूसरा चरम खत्म होने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन फिलहाल की स्थिति यह है कि बीते एक दिन में 700 सैंपल की जांच बढ़ी तो 163 संक्रमितों में इजाफा हो गया। बीते 24 घंटे में 3390 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 41 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3965 मरीजों ने कोरोना को मात दी। हालांकि, मृत्युदर एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। बीते 10 दिन की स्थिति पर गौर करें तो राजधानी में कोरोना की मृत्युदर 1.12 से बढ़कर 1.15 फीसदी तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक दिन में 59,807 लोगों की जांच हुई, जिनमें 5.67 फीसदी संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को 59102 लोगों की जांच की गई, जिनमें 3227 लोग संक्रमित मिले थे। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2,79,715 हो चुकी है। इनमें से 2,47,446 अब तक ठीक हो चुके हैं। कुल 5361 लोगों की मौत हो चुकी है। शुरुआत से अब तक कोरोना वायरस की मृत्युदर देखें तो 1.95 फीसदी दर्ज की गई है। राजधानी में 26,908 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 15,657 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में अब तक 30,79,965 लोगों की जांच हो चुकी है। 10 लाख की आबादी पर 1,62,103 लोगों की जांच हो रही है। पिछले 24 घंटे में 11,184 लोगों की आरटी-पीसीआर तकनीक से जांच हुई, जबकि अन्य जांच एंटीजन किट्स के जरिए की गई। कंटेनमेंट जोन की संख्या 2570 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed