{"_id":"6176d30a1284b876d70585c9","slug":"delhi-inauguration-of-e-auto-drivers-will-be-able-to-know-how-much-vehicles-will-be-helpful-in-saving-the-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ई-ऑटो का उद्घाटन, ड्राइवर जान सकेंगे पर्यावरण को बचाने में कितना मददगार होंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ई-ऑटो का उद्घाटन, ड्राइवर जान सकेंगे पर्यावरण को बचाने में कितना मददगार होंगे वाहन
Mon, 25 Oct 2021 09:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 25 Oct 2021 09:23 PM IST
सार
मेले में उन्हें ऑटो चलाने के लिए लाइसेंस लेने की प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने 4261 ऑटों के लिए परमिट जारी करने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें से एक तिहाई 1406 परमिट महिला ड्राइवरों को दिए जाएंगे। यह मेला प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
कैलाश गहलोत
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सराय काले खां और लोनी के परिवहन कार्यालयों में आज ऑटो मेले का उद्घाटन किया। इस मेले में पहुंचकर रिक्शा चालक यह जान सकेंगे कि कोई ई-वाहन किस प्रकार से कार्य करता है और यह किस प्रकार से अन्य वाहनों की अपेक्षा ज्यादा सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल होता है।
विज्ञापन
मेले में उन्हें ऑटो चलाने के लिए लाइसेंस लेने की प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने 4261 ऑटों के लिए परमिट जारी करने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें से एक तिहाई 1406 परमिट महिला ड्राइवरों को दिए जाएंगे। यह मेला प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
ई-ऑटो मेले के उद्घाटन के बाद परिवहन मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से पूरी दुनिया में पर्यावरण की समस्या बढ़ रही है उसे देखते हुए ई-वाहनों के युग का स्वागत किया जाना चाहिए। दिल्ली सरकार राजधानी के प्रदूषण को कम करने के लिए ई वाहनों को बढ़ावा देना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जो भी ड्राइवर ऑटो लेने के लिए आवेदन करेंगे उन्हें वाहनों की खरीद के समय 30 हजार रुपये की एकमुश्त छूट दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें बेहद सस्ती दरों पर ई वाहन खरीदने के लिए कर्ज भी उपलब्ध कराया जाएगा।