फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: ICU facility will be available in Rao Tularam Hospital

Delhi : राव तुलाराम अस्पताल में मिलेगी आईसीयू की सुविधा, साल के अंत तक सेवा शुरू होने की उम्मीद

Sat, 08 Apr 2023 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा राकेश शर्मा, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 06:32 AM IST
सार

100 बिस्तर के इस अस्पताल में अभी तक आईसीयू की सुविधा नहीं है। यहां भर्ती मरीज को यदि आईसीयू की जरूरत पड़ती है तो उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल सहित अन्य अस्पताल में रेफर किया जाता है।

विज्ञापन
Delhi: ICU facility will be available in Rao Tularam Hospital
demo pic... - फोटो : amarujala

विस्तार

पश्चिमी दिल्ली के राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में साल के अंत तक आईसीयू वार्ड की सुविधा मिलनी शुरू होगी। 100 बिस्तर के इस अस्पताल में अभी तक आईसीयू की सुविधा नहीं है। यहां भर्ती मरीज को यदि आईसीयू की जरूरत पड़ती है तो उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल सहित अन्य अस्पताल में रेफर किया जाता है।

विज्ञापन


अस्पताल में सुविधाओं के विकास के लिए नए भवन का निर्माण किया जा रहा है, जो अंतिम चरणों में है। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त से यहां चरणबद्ध तरीके से विभागों को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। नए भवन में शिफ्ट होने के बाद अस्पताल की क्षमता 100 बेड से बढ़कर 370 हो जाएगी। साथ ही, यहां पहली बार आईसीयू की सुविधा को भी जोड़ा जाएगा। जाफरपुर गांव स्थित इस अस्पताल के निर्माण की शुरुआत अस्सी के दशक में हुई थी।
विज्ञापन


साल 1989 में अस्पताल ने एक पॉलीक्लिनिक के रूप में काम करना शुरू किया था। साल 1995 में अस्पताल में 25 बिस्तर की सेवाएं शुरू हुईं और चार साल बाद वर्ष  1999 में बिस्तरों की संख्या को बढ़ाकर 100 कर दिया था। तब से यह सामान्य अस्पताल के तौर पर काम कर रहा है। दिल्ली सरकार ने यहां मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल में बेड बढ़ाने व जर्जर हो चुके भवन की जगह नई बिल्डिंग बनाने का फैसला लिया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताब भसीन ने बताया कि नए भवन के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगस्त से नए भवन में शिफ्ट होना शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएं 
अस्पताल में नए भवन के निर्माण के साथ कई अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी। वर्तमान में यह अस्पताल सामान्य सेवाएं दे रहा है। आने वाले दिनों में यहां ब्लड बैंक, मातृ शिशु स्वास्थ्य विभाग, बाल रोग नर्सरी विभाग सहित अन्य को शुरू किया जाएगा। अभी तक इन सुविधाओं के लिए डीडीयू व अन्य अस्पतालों में मरीजों को रेफर किया जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed