दिल्लीः अवैध संबंध के शक में गला रेतकर की थी पत्नी की हत्या, अब गिरफ्तार
-छावला इलाके में चार जनवरी को मिली थी महिला की लाश, गला रेतकर की गयी थी हत्या, महिला ने आरोपी से की थी दूसरी शादी
-साथ रहने रहने वाले युवक पर था शक, महिला ने उसे दो साल से घर पर रखा था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के छावला इलाके में हुई महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार किया है। पति ने खुलासा किया है कि अवैध संबंध होने के शक में उसने पत्नी की हत्या की है। महिला ने आरोपी से दूसरी शादी की थी।
जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि 4 जनवरी की शाम छावला इलाके से 35 साल की महिला की लाश मिली थी। जिसकी गला रेतकर हत्या की गयी थी। महिला के पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके।
थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके के व्हाट्सऐप ग्रुप पर महिला के फोटो को डालकर उसकी पहचान करने की कोशिश की। साथ ही पुलिस दिल्ली के सभी थानों को सूचित करने के साथ साथ गुरुग्राम और झज्जर के थानों में महिला का फोटो भेजकर उसकी पहचान करने की कोशिश की।
हवलदार रामअवतार की टीम महिला का फोटो लेकर बाहरी दिल्ली इलाके में पहुंची। जहां काफी तलाश के बाद पता चला कि महिला बलजीत विहार से गायब है और अमन विहार थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज है। पुलिस जांच करते हुए उसके घर पहुंची। जहां महिला का 10 साल का बेटा शिवम और परिचित चंदन मिला।
जिसने बताया कि महिला का नाम सरस्वती है। जांच में पता चला कि उसका पति सोहन चौरसिया भी गायब है। पहचान होने के बाद पुलिस ने महिला का पोस्टपार्टम कराकर उसके शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सरस्वती और उसके पति का फोन की जांच की।
जांच में पता चला कि घटना के दिन दोनों फोन का लोकेशन घटनास्थल पर था। हत्या का शक पति पर होने के बाद पुलिस सोहन की तलाश शुरू की। एक सूचना पर पुलिस ने सोहन को निठारी रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है।
18 साल की उम्र में वह दिल्ली आया और मजदूरी करने लगा। आटा फैक्टरी में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात सरस्वती से हुई। उसका एक बेटा शिवम था। उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। दोनों एक दूसरे के नजदीक आये और शादी कर ली।
उससे एक बेटा करण हुआ। उसके बाद वह ड्राइवरी करने लगा। सरस्वती ने मदद के लिए बिहार के रहने वाले चंदन को अपने साथ रख लिया था, जो पिछले दो साल से परिवार के साथ रहता था। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का चंदन के साथ संबंध है।
3 जनवरी को वह पत्नी को कार से मार्केट जाने के बहाने ले गया और उसकी प्लास्टिक रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और गला रेतने के बाद शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़िता का मोबाइल फोन, रस्सी, चाकू और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है।