{"_id":"6346233b4131051f25181a06","slug":"delhi-hindi-news-husband-saved-wifes-life-by-giving-kidney","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: करवाचौथ से पहले किडनी देकर बचाई पत्नी की जान, सफदरजंग अस्पताल में हुआ ट्रांसप्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: करवाचौथ से पहले किडनी देकर बचाई पत्नी की जान, सफदरजंग अस्पताल में हुआ ट्रांसप्लांट
Wed, 12 Oct 2022 07:50 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 12 Oct 2022 07:50 AM IST
सार
सफदरजंग अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर हिमांशु वर्मा ने बताया कि लंबे समय से महिला का उपचार चल रहा था। समस्या को बढ़ता देख किडनी ट्रांसप्लांट करने का फैसला लिया गया। ऐसे में महिला के पति किडनी देने के लिए आगे आए।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करवा चौथ से पहले पति ने किडनी देकर पत्नी की जान बचाई। महिला बीते करीब 22 साल से किडनी की समस्या से पीड़ित थी। करीब तीन माह पहले स्थिति और खराब होने लगी। डायलिसिस के बाद भी क्रेट 9 बढ़ ही रहा था। इसके बाद परिवार ने किडनी ट्रांसप्लांट का फैसला लिया। पति संजय कुमार ने पत्नी मंजू को किडनी दी।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर हिमांशु वर्मा ने बताया कि लंबे समय से महिला का उपचार चल रहा था। समस्या को बढ़ता देख किडनी ट्रांसप्लांट करने का फैसला लिया गया। ऐसे में महिला के पति किडनी देने के लिए आगे आए और कुछ दिनों पहले ही महिला की किडनी ट्रांसप्लांट की गई है। महिला अभी स्वस्थ है और उसे छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
अंग प्रत्यारोपण करवाने में पुरुष आगे
अंग प्रत्यारोपण करवाने की बात करें तो महिलाओं के मुकाबले पुरुष आगे रहते हैं। राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) के अनुसार दिल्ली में साल 2015 से अब तक हुए ट्रांसप्लांट में करीब 24 फीसदी अंग ही महिलाओं में ट्रांसप्लांट हुए, जबकि 70 फीसदी से अधिक पुरुषों में ट्रांसप्लांट हुए। नोटा के डाटा के अनुसार साल 2015 से अब तक 21471 अंगों का प्रत्यारोपण हुआ है।
विज्ञापन
हालांकि, इसमें कोविड के कारण साल 2020 से अभी तक का डाटा उपलब्ध नहीं है। नोटा के डाटा के अनुसार पुरुषों को 17382 दान में मिले जबकि महिलाओं को 4089 अंग ही मिले। इसमें किडनी, हार्ट और लिवर शामिल हैं।