फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi High Court ordersTwitter to remove five tweets of historian Audrey Trushke

दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश : इतिहासकार ऑड्रे ट्रश्के के पांच ट्वीट हटाए ट्विटर

Fri, 25 Feb 2022 04:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 04:21 AM IST
सार

इतिहासकार विक्रम संपत पर साहित्यिक चोरी के आरोप में किए थे ट्वीट।

विज्ञापन
Delhi High Court ordersTwitter to remove five tweets of historian Audrey Trushke
अगली सुनवाई अगले सोमवार को होगी। - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को इतिहासकार ऑड्रे ट्रश्के के पांच ट्वीट हटाने का निर्देश दिया है। ट्रश्के ने विनायक दामोदर सावरकर पर उनके कार्यों के संबंध में इतिहासकार विक्रम संपत पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाते हुए ये ट्वीट किए थे। संपत ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा किया है। 

विज्ञापन


ट्रश्के के अलावा अनन्या चक्रवर्ती और रोहित चोपड़ा को भी मामले में प्रतिवादी बनाया है और 2 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति मांगी है। तीनों ने सावरकर पर दो खंडों मे प्रकाशित संपत की किताब के खिलाफ ब्रिटेन के रॉयल हिस्टोरिकल सोसायटी को पत्र लिखा था। संपत का कहना है कि उन्होंने अपनी किताब में जो भी तथ्य जिस किताब से लिए हैं उसके लेखक का नाम साथ में उद्धृत किया है। संवाद
विज्ञापन


फेसबुक को भी हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने इतिहासकार विक्रम संपत की मानहानि याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान ट्विटर के अलावा फेसबुक को भी नोटिस जारी किया क्योंकि ट्रश्के ने फेसबुक पर संपत के खिलाफ पत्र पोस्ट किया था। वहीं अदालत ने फेसबुक को पोस्ट को हटाने का कोई आदेश पारित नहीं किया गया था, क्योंकि यह अभी तक याचिका में पक्षकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत ने अपने मुकदमे में ब्रिटेन में रॉयल हिस्टोरिकल सोसाइटी (आरएचएस) की अध्यक्ष एम्मा ग्रिफिन को इतिहासकार ट्रश्के, अनन्या चक्रवर्ती और रोहित चोपड़ा द्वारा लिखे गए 11 फरवरी के पत्र के प्रकाशन पर भी स्थायी रोक लगाने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed