फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi High Court begins hearing regarding supply of oxygen in Delhi hospitals related issues

संजीवनी पर सुनवाई : दिल्ली सरकार ने कोर्ट से कहा- क्या केंद्र हमें अपने कोटे का ऑक्सीजन नहीं देगी?

Sun, 02 May 2021 04:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 02 May 2021 04:23 PM IST
सार

दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील राहुल मेहरा ने कोर्ट से कहा कि क्या केंद्र हमें अन्य 100 मीट्रिक टन ऑक्सीजन नहीं दे सकता जो केंद्र ने दिल्ली को आवंटित किया है?

विज्ञापन
Delhi High Court begins hearing regarding supply of oxygen in Delhi hospitals related issues
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली उच्च न्यायालय में ऑक्सीजन की आपूर्ति और संबंधित मुद्दों को लेकर रविवार को भी बहस जारी है। दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील राहुल मेहरा ने कोर्ट से कहा कि क्या केंद्र हमें अन्य 100 मीट्रिक टन ऑक्सीजन नहीं दे सकते, जो दिल्ली को आवंटित किया गया है?
विज्ञापन


वहीं दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति, बेड और दवाओं की कमी को लेकर हाईकोर्ट में शनिवार को भी सुनवाई हुई। कोर्ट ने कल कहा कि पानी सिर से ऊपर चला गया है। केंद्र सरकार को आदेश देते हुए कहा कि दिल्ली को हर हाल में उसके कोटे की ऑक्सीजन दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने की वजह से हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में मरीजों को डिस्चॉर्ज करना पड़ा, लेकिन गंभीर हालत में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन समय पर नहीं मिल सका और 12 लोगों ने दम तोड़ दिया। 

इसके अलावा चार मरीजों की सांसें उखडने लगीं, जिसके चलते उन्हें ऑक्सीजन टैंकर आने के बाद वेंटिलेटर पर ले जाना पड़ा। दोपहर तक एक डॉक्टर समेत 8 मरीजों की मौत हुई थी, लेकिन शाम तक इन चार मरीजों की भी मौत हो गई। जिससे मौत का आंकड़ा 12 हो गया। 


वहीं ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये खबर बहुत ही ज्यादा पीड़ादायी है। उन्होंने कहा कि सही समय पर ऑक्सीजन देकर इनकी जान बच सकती थी। दिल्ली को उसके कोटे की ऑक्सीजन दी जाए। अपने लोगों की इस तरह होतीं मौतें अब और नहीं देखी जाती। दिल्ली को 976 टन ऑक्सीजन चाहिए, लेकिन कल केवल 312 टन ऑक्सीजन दी गई। इतनी कम ऑक्सीजन में दिल्ली कैसे सांस ले?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed