{"_id":"5ecfe18df5798710ac6b65ee","slug":"delhi-high-court-adjourned-petition-in-maulana-saad-case-nizammudin-markaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामुद्दीन मरकज मामला : मोहम्मद साद के केस संबंधी याचिका पर सुनवाई स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीन मरकज मामला : मोहम्मद साद के केस संबंधी याचिका पर सुनवाई स्थगित
Thu, 28 May 2020 10:22 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 28 May 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने तब्लीगी जमात के मुखिया मोहम्मद साद से जुड़े केस की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई बृहस्पतिवार को 18 जून तक स्थगित कर दी। साद के खिलाफ केस की जांच एनआईए से समयबद्ध तरीके से कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल तथा न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की खंडपीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सही समय पर याची के वकील के पेश न होने पर सुनवाई 18 जून तक स्थगित कर दी। इस याचिका का दिल्ली पुलिस ने विरोध करते हुए कहा था कि केस की जांच सही दिशा में चल रही है और जांच किसी अन्य एजेंसी को सौंपने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
याची ने इस मामले में मोहम्मद साद के खिलाफ अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धाराएं लगाने और केस की जांच एनआईए को सौंपने की मांग की है। याची ने मीडिया में प्रकाशित खबरों का हवाला देते हुए साद व उसके संगठन के संबंध अल कायदा जैसे आतंकी संगठनों से होने का दावा किया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा केस की जांच कर रही है और सैकड़ों विदेशी जमातियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन