फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi government will transform villages 399 crores spent on development work 291 schemes approved

दिल्ली: गांवों की कायापलट करेगी केजरीवाल सरकार, विकास कार्य पर 399 करोड़ खर्च, 291 योजनाओं को मिली मंजूरी   

Tue, 21 Dec 2021 05:24 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 05:24 PM IST
सार

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी है।

विज्ञापन
delhi government will transform villages 399 crores spent on development work 291 schemes approved
गोपाल राय - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार विभिन्न गांवों के विकास पर 399 करोड़ रुपये खर्च करेगी। विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड की बैठक में मंगलवार को गांवों में सड़क, नाली, जल निकाय, पार्क, खेल मैदान और सामुदायिक केंद्र एवं अन्य विकास कार्यों के लिए 291 योजनाओं को मंजूरी दी।

विज्ञापन


इस मौके पर विकास मंत्री गोपाल राय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को गांव के विकास की योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। खास तौर पर उन्होंने गांव में विकास के कार्य करने वाली मुख्य कार्यकारी एजेंसी सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्वीकृत परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कार्य में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार गांवों में सड़कों, पार्कों, नालियों और बहुउद्देशीय सामुदायिक केंद्रों की स्थिति में सुधार के साथ-साथ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। दिल्ली सरकार ने गांवों के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर इस साल लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। वहीं स्वीकृत की गई 291 योजनाओं को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए विभाग को निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार इन योजनाओं को पूरा करने में करीब 399 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी है। विकास विभाग से जुड़े इन विकास कार्यों को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, नगर निगम सहित अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed