फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government will buy advanced ventilator

दिल्ली सरकार खरीदेगी एडवांस वेंटिलेटर

Sat, 09 Jan 2021 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Delhi government will buy advanced ventilator
नई दिल्ली। दिल्ली कैबिनेट ने जीबी पंत अस्पताल के लिए एडवांस वेंटिलेटर खरीदने के स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं, दिल्ली में कोंकणी भाषा को बढ़ावा देने के लिए अकादमी गठन के लिए कला, संस्कृति व भाषा विभाग के प्रस्ताव पर भी रजामंदी दिखाई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में दोनों फैसले लिए गए।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाने के लिए एडवांस वेंटिलेटर खरीदने की मंजूरी दी गई है। अतिरिक्त वेंटिलेटर होने से अधिक संख्या में मरीजों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने में मदद मिलेगी। अभी जीबी पंत अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभाग के आईसीयू के लिए 18 एडवांस वेंटिलेटर खरीदने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जीबी पंत अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभाग के आईसीयू के लिए 18 एडवांस वेंटिलेटर खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में लोगों के लिए बेहतर चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के लिए सुविधाओं और चिकित्सा बुनियादी ढांचे को लगातार बेहतर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कोंकणी अकादमी का होगा गठन
कैबिनेट बैठक में कोंकणी अकादमी की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इससे दिल्लीवासियों को कोंकणी की समृद्ध संस्कृति, भाषा, साहित्य और लोक कलाओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। नवगठित कोंकणी अकादमी को जल्द ही सभी आवश्यक बुनियादी ढांचे के साथ एक कार्यालय स्थान आवंटित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हरेक भारतीय के दिल में गोवा का एक विशेष स्थान है। दिल्ली सरकार की कोंकणी अकादमी राजधानी में कोंकणी संस्कृति को इसके प्रामाणिक रूप में सामने लाएगी।

दूसरी तरफ दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा विभाग ने फैसला किया है कि कोंकणी अकादमी के माध्यम से कोंकणी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के ्लिए विभिन्न पुरस्कार प्रारंभ किए जाएंगे। इस अकादमी के माध्यम से भाषाई पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। साथ ही, कोंकणी भाषी लोगों के लिए सांस्कृतिक उत्सवों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed