{"_id":"611a79e98ebc3e432c2fad70","slug":"delhi-government-will-build-unique-wells","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के अद्वितीय कुएं 24 घंटे बुझाएंगे लोगों की प्यास, जल्द पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के अद्वितीय कुएं 24 घंटे बुझाएंगे लोगों की प्यास, जल्द पूरा होगा काम
Mon, 16 Aug 2021 08:14 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 16 Aug 2021 08:14 PM IST
सार
सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों के साथ परियोजना की समीक्षा बैठक करने के बाद जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इन कुओं को दिल्ली के हर इलाकों में बनाया जाएगा...
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन
- फोटो : ANI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली सरकार दिल्ली जल बोर्ड के साथ मिलकर ऐसे अद्वितीय कुओं का निर्माण करा रही है, जिससे राजधानी के लोगों को 24 घंटे साफ पानी देने का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा। इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड की अगुवाई में कामकाज शुरू कर दिया गया है और जल्दी ही इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों के साथ परियोजना की समीक्षा बैठक करने के बाद जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इन कुओं को दिल्ली के हर इलाकों में बनाया जाएगा, जिससे एक तो इनके अंदर वर्षा जल से रिचार्ज कर दिल्ली का वाटर लेवल गिरने से रोका जा सके, तो दूसरी ओर इनके जल का शोधन कर लोगों को साफ-स्वच्छ जल की आपूर्ति की जा सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार लोगों को चौबीस घंटे स्वच्छ जल देने के अपने वायदे को जल्द से जल्द पूरा करेगी।
विज्ञापन