{"_id":"60bbc5cd8ebc3e493361d641","slug":"delhi-government-ready-to-make-advance-payment-for-vaccine-ashram-news-noi5857574106","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन का अग्रिम भुगतान करने के लिए तैयार दिल्ली सरकार : आतिशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन का अग्रिम भुगतान करने के लिए तैयार दिल्ली सरकार : आतिशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। आप विधायक आतिशी ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार वैक्सीन खरीद के लिए अग्रिम भुगतान करने के लिए भी तैयार है। उन्होंने केंद्र सरकार से 18 से 44 आयु वर्ग के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने कि मांग की है। वैक्सीन बुलेटिन जारी करते हुए आतिशी ने कहा कि वैक्सीन की कमी के कारण पिछले दो सप्ताह से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।
अतिशी ने कहा कि इस आयु वर्ग के लोगों को सिर्फ निजी अस्पताल में ही वैक्सीन लग रही है। उनकी केंद्र से अपील है कि जिस प्रकार 45 साल से अधिक आयु वालों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। उसी प्रकार 18 से 44 वर्ग के लिए भी मिले। इसके लिए दिल्ली सरकार अग्रिम भुगतान करने के लिए भी तैयार है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कुल 40,762 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें 35,673 को पहली और 5089 को दूसरी खुराक दी गई। कुल 55 लाख 92 हजार लोगों को टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को कई टीकाकरण केंद्रों पर कोवाक्सिन उपलब्ध नहीं थी। इससे कई लोगों को वापस जाना पड़ा। अन्य दिनों के मुकाबले काफी कम लोगों को वैक्सीन लगी।