फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government orders lab will have to give the corona virus test report in 48 hours

लैब को हर हाल में 48 घंटे में देनी होगी कोरोना जांच की रिपोर्ट, दिल्ली सरकार ने जारी किया आदेश

Fri, 08 May 2020 10:55 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 08 May 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi government orders lab will have to give the corona virus test report in 48 hours
कोरोना की जांच - फोटो : PTI

दिल्ली सरकार ने आदेश दिया है कि कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट हर सूरत में 48 घंटे में आ जानी चाहिए। इसमें देरी होने पर संबंधित लैब पर सरकार कार्रवाई करेगी। साथ ही उस लैब को सैंपल लेने का अधिकार भी नहीं होगा। दिल्ली सरकार का यह आदेश ऐसे मामलों पर संज्ञान लेने के बाद आया है, जिसमें रिपोर्ट देने में 10-15 दिन लग रहे थे। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का मानना है कि अगर रिपोर्ट आने में 15 दिन से ज्यादा लग रहे हैं तो फिर इसका कोई मतलब नहीं बनता है। कई लैब ने बहुत सारे सैंपल एकत्र कर लिए हैं और 10-15 दिन में रिपोर्ट दे रहे हैं। 15-20 दिन में रिपोर्ट लेकर क्या करेंगे। उसकी कोई प्रमाणिकता नहीं होती है। ऐसा होने पर लैब सैंपल नहीं ले सकते। 
विज्ञापन



सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने आदेश दिया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने का आदर्श समय 24 घंटे है। फिर भी, सरकार ने 48 घंटे का समय दिया है। अगर जांच रिपोर्ट दो दिन में नहीं आती तो सरकार लैब पर कार्रवाई करेगी। वजह यह कि इससे ज्यादा वक्त लगने पर मरीज की हालत बेकाबू हो जाएगी। साथ ही जानकारी नहीं होने पर वह दूसरे कई लोगों को भी संक्रमित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बिना इजाजत के प्लंबर व इलेक्ट्रिशियन कॉलोनी में नहीं कर सकेगा प्रवेश

सतेंद्र जैन ने साफ किया है कि कॉलोनियों के भीतर प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन खुद नहीं जाएंगे। आरडब्ल्यूए में रहने वाले किसी निवासी के बुलाने पर ही उनको कॉलोनी में घुसने की इजाजत होगी। ऐसी हालत में आरडब्ल्यूए उनको रोक नहीं सकेंगे। हालांकि, संबंधित मकान में सेवा देने के बाद वह वापस लौट जाएंगे। उनको कॉलोनी के भीतर घूमने की इजाजत नहीं होगी। ऐसा भी नहीं है कि कोई प्लंबर बिना बुलाए जा सकता है।

मंत्री ने संक्रमण बढ़ने की जताई आशंका
जून और जुलाई में कोरोना के मामले ज्यादा बढ़ने की संभावना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि यह मॉड्यूल बड़े वैज्ञानिक और डॉक्टर बनाते हैं। पहले भी मैथमेटिकल मॉड्यल की गई थी। उस मॉड्यूल के हिसाब से जो संभावना जताई गई थी, उससे फिलहाल केस कम हैं। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर कह रहे हैं कि जून-जुलाई में बढ़ेगा, तो संभव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed