फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government orders 33 private hospitals to increase 220 icu beds and 838 general covid beds in hospitals

दिल्ली सरकार का आदेश: 33 निजी अस्पतालों में बढ़ाए जाएं आईसीयू बेड, आज से एयरपोर्ट पर शुरू होगी रैंडम टेस्टिंग

Wed, 31 Mar 2021 12:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 31 Mar 2021 12:24 PM IST
सार

- लगातार संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखकर सरकार ने लिया फैसला
- 14 निजी अस्पतालों के आईसीयू बेड पहले ही भर चुके हैं

विज्ञापन
Delhi government orders 33 private hospitals to increase 220 icu beds and 838 general covid beds in hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

दिल्ली में बीते 15 दिनों से बढ़ रहे कोविड के मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने 33  निजी अस्पतालों में आईसीयू और सामान्य कोविड बेड बढ़ाने के आदेश दिए हैं। सरकार ने 33 निजी अस्पतालों को आदेश दिया है कि वह अपने यहां 220 आईसीयू बेड और 838 सामान्य कोविड बेड भी बढ़ाएं।

विज्ञापन


आज से शुरू हो रही एयरपोर्ट पर रैंडम टेस्टिंंग
दिल्ली में बाहर से आने वाले लोग किसी भी तरह से कोरोना के वाहक न बनें और वह शहर में कोरोना न फैलाएं इसके लिए आज से दिल्ली एयरपोर्ट पर रैंडम टेस्टिंग शुरू हो रही है। आज से दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग होगी और जो यात्री संक्रमित पाए जाएंगे उन्हें अनिवार्य रूप से क्वारंटीन में रहना होगा।
विज्ञापन


कोरोना मरीजों के लिए अधिक बेड आरक्षित किए जा रहे: अरविंद केजरीवाल
संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को भी केजरीवाल सरकार ने अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने की बात कही थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि कुछ अस्पतालों में सामान्य और आईसीयू बेड आरक्षित किए जा रहे हैं। इससे बेड की उपलब्धता बेहतर होगी। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। हम कड़ी निगरानी रख रहे हैं और सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।

14 निजी अस्पतालों में आईसीयू बेड भरे
कोरोना के गंभीर मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे दिल्ली के 14 निजी अस्पतालों में आईसीयू बेड भर चुके है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा था कि कुछ निजी अस्पतालों में आईसयू बेड भर चुके हैं, हालांकि सरकारी अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं है। जैन के मुताबिक, आने वाले दिनों में अस्पतालों में रोगियों की संख्या और बढ़ सकती है।

मंगलवार को कोरोना के 992 मामले आए सामने, 4 की मौत

दिल्ली में मंगलवार को 992  लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। करीब आठ दिन बाद एक हजार से कम मामले आए हैं। बीते 24 घण्टों में सिर्फ 36757 सैम्पल की जांच हुई, इससे  संक्रमितों की संख्या भी घटी। कम जांच होने पर भी ज्यादा मरीज मिलने से संक्रमण दर बढ़कर 2.70 फीसदी हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार को 1591 मरीजों को छुट्टी दी गई। जबकि चार ने दम तोड़ दिया। अब दिल्ली में कोरोना के कुल मरीज 6,60,611 मरीज हो गए हैं। इनमें से 6,42,166 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कुल 11,016 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.67 फीसदी हो गई है। सक्रिय मामले भी बढ़कर 7429  हो गए हैं।

मंगलवार को 36,757 जांच हुईं। इनमें 2.70 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। आरटीपीसीआर तरीके से 28618 और रैपिड एंटीजन से 8,139 टेस्ट हुए। अब तक  1,45, 08592 टेस्ट हो चुके हैं।हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 1903 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed