फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi government jai bhim chief minister pratibha vikas yojana resumed

अच्छी खबर: दिल्ली सरकार की मुफ्त निजी कोचिंग में आवेदन शुरू, जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना की हुई घोषणा

Wed, 03 Nov 2021 01:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 03 Nov 2021 01:16 AM IST
सार

समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना की घोषणा की। इसके अंतगर्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थान में आरक्षित वर्ग के छात्र पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
delhi government jai bhim chief minister pratibha vikas yojana resumed
कोचिंग क्लास में पढ़ते बच्चे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतियोगी परीक्षआओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना महामारी से लगे लॉकडाउन के कारण बंद हुई दिल्ली सरकार की जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना को फिर से शुरू किया जा रहा है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित छात्र जेईई, एनईईटी, सीएलएटी, सिविल सेवा, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निजी संस्थानों से मुफ्त कोचिंग प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


समाज कल्याण मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने मंगलावर को योजना की घोषणा करते हुए कहा कि कई छात्र सिविल सेवा, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, बैंकर आदि बनने का सपना देखते हैं। कई बच्चों के माता-पिता सामाजिक और आर्थिक रूप से काफी कमजोर होते हैं, जिसकी वजह से बच्चे निजी कोचिंग से वंचित रह जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार की जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना है। इस योजना के तहत छात्रों को 46 पैनलबद्ध निजी कोचिंग संस्थानों से मुफ्त कोचिंग मिलेगी। अभी तक 15 हजार छात्रों ने इस योजना के लिए पंजीकरण किया है। शुरुआत में पांच हजार छात्रों को सुविधा मिलेगी जिसे बाद में 15 हजार तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण पिछले साल इस योजना को रोक दिया गया था। अब दिल्ली में स्कूल और अन्य गतिविधियां खोलने की अनुमति दी गई है। इसे देखते हुए विभाग ने इस योजना को फिर से शुरू करने का फैसला किया है और छात्रों के आवेदन आमंत्रित कर रहा है।उन्होंने कहा कि योजना के तहत निजी कोचिंग संस्थान में नि:शुल्क कोचिंग के साथ छात्र को 2,500 रुपये का मासिक वजीफा भी दिया जाएगा, जिसका उपयोग छात्र यात्रा या अध्ययन सामग्री की खरीद के लिए कर सकता है। योजना के तहत छात्रों  के पास किसी भी गैर-सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में शामिल होने और योजना के तहत निर्धारित सीमा के अधीन शुल्क प्रतिपूर्ति प्राप्त करने का विकल्प भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग के लिए पात्रता
निशुल्क कोचिंग के लिए छात्र दिल्ली का निवासी और एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित हो। साथ ही छात्र की वार्षिक पारिवारिक आय सीमा आठ लाख रुपये तक होनी चाहिए। इसके अलावा छात्र का दिल्ली के स्कूलों से 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना भी जरूरी है। 


इस तरह करना होगा आवेदन
छात्र संलग्न निर्धारित प्रारूप में प्रवेश के लिए सीधे संस्थान में आवेदन कर सकते हैं। वहीं, संस्थान पात्रता मानदंड को पूरा करने और सीटों की उपलब्धता के आधार पर छात्रों का नामांकन करेगा। नामांकन के बाद संस्थान ऐसे छात्रों की पूरी सूची कोचिंग कार्यक्रम शुरू होने के सात दिनों के भीतर विभाग को देगा। वहीं, जो छात्र गैर-सूचीबद्ध संस्थान में पढ़ना चाहता है तो छात्र सीधे कोचिंग सेंटर को लिखते हुए निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना को लिफाफे के सबसे ऊपर लिखना होगा व पत्र को आईटीओ स्थित विकास भवन भेजना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed