फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government is making policy for street vendors

तैयारी : स्ट्रीट वेंडर्स के लिए दिल्ली सरकार बना रही पॉलिसी, दावा- बंद होगी वसूली

Sun, 21 Nov 2021 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Nov 2021 05:27 AM IST
सार

सौरभ भारद्वाज ने कहा, एमसीडी में सत्ता में आते ही वेंडर्स के लिए वेंडिंग जोन चिन्हित किया जाएगा, टाउन वेंडिंग कमेटी 7 दिसंबर तक सर्वे का काम पूरा करेगी।

विज्ञापन
Delhi government is making policy for street vendors
सौरभ भारद्वाज, आप विधायक - फोटो : ANI

विस्तार

स्ट्रीट वेंडरों से हो रही वसूली को आम आदमी पार्टी (आप) ने बंद कराने का वादा किया है। पार्टी का कहना है कि एमसीडी चुनाव में उसकी सरकार बनने से भ्रष्टाचार को बंद किया जाएगा। पूरी दिल्ली में अलग से वेंडिंग जोन की पहचान होगी और लोग वहां अपना काम कर सकेंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार एक एक विस्तृत नीति तैयार कर रही है।

विज्ञापन


आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एमसीडी व पुलिसकर्मी वेंडर से 500 से 2000 रुपये तक वसूलते हैं। पैसे नहीं देने पर स्ट्रीट वेंडर्स को उठा दिया जाता है, लेकिन पॉलिसी लागू होने से स्ट्रीट वेंडर्स को बैठने की जगह मिलेगी। उन्हें पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे और इससे दिल्ली के हर तबके को फायदा होगा। भारद्वाज ने कहा कि टाउन वेंडिंग कमेटी 7 दिसंबर तक सर्वे को पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स को चिन्हित किया जा रहा है। 30 सितंबर तक हुए सर्वे के अनुसार दक्षिणी दिल्ली एमसीडी में 23951, उत्तरी एमसीडी में 27819 और पूर्वी एमसीडी में 19577 स्ट्रीट वेंडरों को चिन्हित किया गया है। भाजपा के झुग्गी सम्मान यात्रा पर निशाना साधते हुए भारद्वाज ने कहा कि भाजपा पार्षद रेहड़ी-पटरी वालों से एक महीना हफ्ता वसूली बंद कर दें, तो यही उनका सबसे बड़ा सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या को संतुलित किया जाएगा
भारद्वाज ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स से जुड़ी समस्याएं बहस की बहुत बड़ी विषय होती हैं। इसके अंदर कुछ बातें ध्यान में रखनी होती हैं। एक जो स्ट्रीट वेंडर्स (रेहड़ी पटरी वाले) हैं, उनकी जरूरत समाज के लोगों को होती है। सब्जी खरीदने की जरूरत होती है। प्रेस वाले से प्रेस कराने की जरूरत होती है। फल वाले से फल लेने की जरूरत पड़ती है। दूसरा स्ट्रीट वेंडर्स की इस पर आजीविका निर्भर होती है। तीसरा स्ट्रीट वेंडर्स अगर सही जगह नहीं बैठा हुआ है तो लोगों को आवाजाही में समस्या होती है। इसे ही संतुलित करने की आवश्यकता है।


सभी तबके को होगा फायदा
सौरभ भारद्वाज ने भाजपा के झुग्गी सम्मान यात्रा पर भी निशाना साधा। कहा कि पहले तो भाजपा ने झुग्गी कह दिया और फिर सम्मान भी दे दी। झुग्गी सम्मान यात्रा में असली सम्मान यह होता कि भाजपा पार्षदों को यह कह दिया जाता कि रेहड़ी, रिक्शा, पटरी वालों से एक महीने की हफ्ता वसूली बंद कर दें। यही उन लोगों का सबसे बड़ा सम्मान होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को सिर्फ इतना करना चाहिए कि एक महीने तक पार्षद रेहड़ी रिक्शा वालों से कोई वसूली नहीं करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed