फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi government inaugurates vaccination on wheels scheme

दिल्ली: वैक्सिनेशन ऑन व्हील्स का उद्घाटन, श्रमिकों को उनके घर जाकर वैक्सीन लगाने की योजना शुरू

Sun, 05 Sep 2021 08:34 PM IST
Vikas Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 05 Sep 2021 08:34 PM IST
सार

इस योजना का उद्घाटन करते हुए दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल सरकार का लक्ष्य है कि कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति को भी वैक्सीन की पूरी खुराक मिलनी चाहिए। क्योंकि हर व्यक्ति के सुरक्षित हुए बिना कोरोना को हराना मुश्किल है। 

विज्ञापन
delhi government inaugurates vaccination on wheels scheme
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने वैक्सिनेशन ऑन व्हील्स योजना का उद्घाटन किया है। इसके अंतर्गत वैक्सीन के वाहन सभी सुविधाओं के साथ सज्जित होकर श्रमिकों के घर-घर पहुचेंगे और उन्हें कोरोना वैक्सीन लगाएंगे। शुरूआती दौर में इसमें हर दिन 150 लोगों को बिना अपॉइंटमेंट दिए वैक्सीन लगाई जाएगी। अनुभव बेहतर रहने पर इस संख्या को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


इस योजना का उद्घाटन करते हुए दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल सरकार का लक्ष्य है कि कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति को भी वैक्सीन की पूरी खुराक मिलनी चाहिए। क्योंकि हर व्यक्ति के सुरक्षित हुए बिना कोरोना को हराना मुश्किल है। चड्ढा ने कहा कि सभी श्रमिकों को वैक्सीन लगाने की यह योजना इसी सोच का हिस्सा है।
विज्ञापन


दरअसल, सरकार के ध्यान में यह बात आई है कि स्मार्ट फोन न होने के कारण अनेक लोग वैक्सीन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पा रहे हैं। कई श्रमिक काम से छुट्टी न मिलने के कारण भी वैक्सीन लेने नहीं पहुंच पा रहे थे, इसलिए बिना रजिस्ट्रेशन के उन्हें वैक्सीन लगाने के लिए यह तरीका तैयार किया गया। आप नेता ने कहा कि दिल्ली के हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाना सरकार की प्राथमिकता में है और हम जल्द से जल्द पूरी दिल्ली को वैक्सीन देने में सफल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed