फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi government gave five thousand rupees to construction workers released Rs 11.6 crore

दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने निर्माण श्रमिकों को पांच-पांच हजार रुपये की दी मदद, जारी किए 11.6 करोड़ रुपये

Tue, 12 Apr 2022 12:09 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 12 Apr 2022 12:09 AM IST
सार

दिल्ली सरकार ने बीते साल नवंबर माह में वायु प्रदूषण के कारण निर्माण गतिविधियों को बंद कर दिया गया। इस कारण इन श्रमिकों की आजीविका में आई रुकावट के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने हर पंजीकृत निर्माण श्रमिक को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया था।

विज्ञापन
delhi government gave five thousand rupees to construction workers released Rs 11.6 crore
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली सरकार ने सोमवार को पंजीकृत 23,256 निर्माण श्रमिकों को पांच-पांच हजार रुपये की मदद दी। उन्हें बीते साल प्रदूषण के चलते निर्माण कार्य बंद होने के कारण यह मदद दी गई है। यह राशि बीते नवंबर माह में ही आवंटित कर गई थी, लेकिन बैंक खातों में तकनीकी दिक्कतों के कारण कुछ निर्माण श्रमिकों को यह राशि मिल नहीं पाई थी। उनके खाते में यह राशि अगले दो दिनों में जमा हो जाएगी। यह राशि उन श्रमिकों में वितरित की गई है, जो 24 नवंबर 2021 तक दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के साथ रजिस्टर्ड हो चुके हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने बीते साल नवंबर माह में वायु प्रदूषण के कारण निर्माण गतिविधियों को बंद कर दिया गया। इस कारण इन श्रमिकों की आजीविका में आई रुकावट के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने हर पंजीकृत निर्माण श्रमिक को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया था। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार निर्माण श्रमिकों के साथ हर कदम पर खड़ी है। निर्माण श्रमिक देश के रीढ़ की हड्डी हैं, जो देश को मजबूत करते हैं। मजदूर खड़े हैं तो हमारी इमारतें खड़ी हैं, शहर खड़े हैं। इसलिए श्रमिकों के सम्मान और उनके हितों का ध्यान रखना हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। जिससे श्रमिकों की आजीविका प्रभावित हुई थी। दिल्ली सरकार तब भी उनके साथ खड़ी थी और अब भी उनके साथ खड़ी है और हमेशा दिल्ली सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में करीब 11 लाख निर्माण श्रमिक हैं, जिनमें से नौ लाख श्रमिक बोर्ड के साथ पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली  सरकार ने कोरोना काल में पहले लॉकडाउन के दौरान 118256 श्रमिकों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की थी। सरकार ने 1,18,256 निजर्माण श्रमिकों के खाते में 118 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे, जबकि दूसरे लॉकडाउन के दौरान 3,13,452 श्रमिकों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी और 155 करोड़ रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed