फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government gave 630 crores to MCD, salary and pension of workers released

Delhi Municipal Corporation : दिल्ली सरकार ने एमसीडी को दिए 630 करोड़, कर्मियों के वेतन और पेंशन जारी

Wed, 25 May 2022 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 May 2022 03:21 AM IST
सार

पैसा मिलते ही निगम ने अपने सभी कर्मचारियों का एक महीने का वेतन और पेंशन जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Delhi government gave 630 crores to MCD, salary and pension of workers released
mcd - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली सरकार ने दिल्ली नगर निगम को उसके बकाया का 630 करोड़ रुपया दे दिया है। मंगलवार को पैसा मिलते ही निगम ने अपने सभी कर्मचारियों का एक महीने का वेतन और पेंशन जारी कर दिया है।

विज्ञापन


कई महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान एमसीडी के कर्मचारियों का चेहरा वेतन मिलते ही खिल उठा है। एमसीडी ने 432.84 करोड़ रुपया कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के लिए खर्च किया है। एमसीडी के प्रेस और सूचना विभाग के निदेशक अमित कुमार ने बताया कि एकीकृत निगम में कर्मचारियों को पहला वेतन मिला है। यह निगम के लिए अच्छी शुरुआत है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बावजूद एमसीडी कुशल प्रबंधन से कर्मचारियों के वेतन व पेंशन की बकाया राशि शीघ्र जारी करेगा। दिल्ली सरकार से करीब एक हजार करोड़ रुपया मिलना था। उम्मीद है दिल्ली सरकार जल्द ही बाकी पैसा भी एमसीडी को देगी। निगम अपने कर्मचारियों के हितों के लिये प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन किस्त में सरकार से मिलता है पैसा
पांचवें दिल्ली वित्त आयोग ने यह निर्धारित किया था कि दिल्ली सरकार के कुल बजट का 12.5 फीसदी हिस्सा दिल्ली नगर निगम को जाएगा। यह राशि दिल्ली नगर निगम के अलावा एनडीएमसी और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड को एक निश्चित अनुपात में बांटा जाएगा। निगमों को दिल्ली सरकार से तीन किस्तों में पैसा मिलने का विधान है। पहली किस्त अप्रैल से जून महीने के लिए होती है। 


दूसरी जुलाई से दिसंबर तक (दो तिमाही का हिस्सा एक साथ होता है) और तीसरी किस्त जनवरी से मार्च तक के लिए होती है। इसके अलावा निगम अपने स्तर पर आय जुटाते हैं, जिससे उनका खर्च चलता है, लेकिन इनकी आय का प्रमुख स्रोत दिल्ली सरकार से मिलने वाला पैसा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed