फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government faces allegation of hoarding oxygen cylinders

मंत्री इमरान पर ऑक्सीजन की जमाखोरी कर बांटने का आरोप

Sat, 08 May 2021 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Delhi government faces allegation of hoarding oxygen cylinders
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार के मंत्री द्वारा आक्सीजन की कथित जमाखोरी करने व उसे लोगों में वितरित करने के आरोप को गंभीरता से लिया है। अदालत ने मामले में मंत्री इमरान हुसैन व दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि यदि मंत्री अपने स्तर पर ऑक्सीजन एकत्रित कर उसे लोगों में बांट रहे है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। कई गुरुद्वारे भी इसे (आक्सीजन) जरूरतमंदों में बांट रहे हैं। अदालत ने कहा कि यह देखना जरूरी है कि वे ऑक्सीजन कहां से ले रहे हैं। अदालत ने मंत्री इमरान हुसैन को फिलहाल शनिवार को होने वाली सुनवाई में उपस्थित करने व स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

खंडपीठ ने कहा कि हो सकता है हुसैन फरीदाबाद से आक्सीजन ला रहे हों। पीठ ने यह भी कहा है कि यदि वह दिल्ली को आवंटित श्रोत से आक्सीजन नहीं ले रहा हैं और अपने सिलिंडर का प्रबंध किया है तो आपको (याचिकाकर्ता) वास्तव में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। वहीं याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता ने हुसैन द्वारा आक्सीजन वितरण का जिक्र करते हुए एक फेसबुक पोस्ट दिखाया और उन पर आक्सीजन की जमाखोरी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के अधिवक्ता राहुल मेहरा ने न्यायालय को बताया कि आक्सीजन, दवा या चिकित्सा उपकरण की जमाखोरी और कालाबाजारी करने में दोषी पाए गए सभी लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जमाखोरी करने वाला कोई भी हो, चाहे वह भाजपा सांसद गौतम गंभीर हों या आप विधायक इमरान हुसैन, जमाखोरी में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी ट्वीट कर कहा था कि कोरोना संक्रमण के इलाज में व्यापक तौर पर इस्तेमाल होने वाली दवाएं उनके कार्यालयों में उपलब्ध हैं और जरूरतमंद लोग वहां से ले सकते हैं। गंभीर ने यह भी ट्वीट किया था कि उन्होंने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की व्यवस्था की है और जरूरतमंद लोग इसे ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed