फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Google executive arrested for crushing delivery boy

दिल्ली : डिलीवरी बॉय को कुचलने वाला गूगल का अधिकारी गिरफ्तार

Tue, 24 May 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Google executive arrested for crushing delivery boy
करण का फाइल फोटो। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। साउथ द्वारका पुलिस ने टूटे बंपर की मदद से जेप्टो एप के डिलीवरी बॉय करण को कुचलने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गूगल में अधिकारी है और घटना के समय पार्टी करने के बाद घर लौट रहा था। आरोपी ने अपनी कार को मरम्मत के लिए सर्विस सेंटर में भेजा था। पुलिस ने सर्विस सेंटर पहुंचकर कार की पहचान की और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ी जा सकती है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि आरोपी की पहचान द्वारका सेक्टर 18 निवासी सुधाकर यादव के रूप में हुई है। वह गूगल में अधिकारी के पद पर कार्यरत है और गूगल में भर्ती होने वाले नए कर्मचारियों को ट्रेनिंग देता है। 16 मई की रात 11.55 बजे पुलिस को सेक्टर पांच द्वारका के डीडीए सेंट्रल नर्सरी के पास सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। मौके पर पता चला कि अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी है। पुलिस घायल करण को पास के अस्पताल में ले गई, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जांच में पता करण गोयला इलाके में रहता है और घरेलू उत्पाद डिलीवरी करने वाले जेप्टो एप में डिलीवरी बॉय का काम करता था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। छानबीन करने के दौरान अज्ञात वाहन का टूटा हुआ बंपर मिला। इस बीच 18 मई को करण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

यूं पकड़ में आया आरोपी
हवलदार प्रवीण, लोकेंद्र, सिपाही कुलवंत और एएसआई ओमकार की टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, लेकिन अंधेरा होने की वजह से वाहन के बारे में ठीक से पता नहीं चल पाया। टूटे बंपर की जांच करवाने पर पता चला कि यह टाटा नेक्सन कार का है। पुलिस ने कई सर्विस सेंटर जाकर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि इस कार की मरम्मत कंपनी के ही सर्विस सेंटर में हो सकती है। इसके बाद पुलिस द्वारका स्थित कंपनी के सर्विस सेंटर में पहुंची, जहां कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार के टूटे बंपर के हिस्से को कार के अगले टूटे बंपर से मिलान किया। पूरी तरह से मिलान होने के बाद सर्विस सेंटर वालों से आरोपी कार चालक की पहचान करवाई और रविवार को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एमबीए की पढ़ाई कर चुका है। उसके पिता डॉक्टर हैं। आरोपी इन दिनों वर्क फ्राम होम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed