{"_id":"63715fb30e4f7114962e748f","slug":"delhi-goldie-brar-is-calling-continuously-in-three-jails-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Crime Calls : पंजाब की तीन जेलों में लगातार फोन कर रहा है गोल्डी बराड़, खुफिया एजेंसियों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime Calls : पंजाब की तीन जेलों में लगातार फोन कर रहा है गोल्डी बराड़, खुफिया एजेंसियों का खुलासा
Mon, 14 Nov 2022 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Nov 2022 04:03 AM IST
सार
Delhi : कनाडा में बैठा आतंकी गोल्डी बराड़ पंजाब की जेलों में बंद अपने गुर्गों व बदमाशों से मोबाइल से लगातार बात कर रहा है। जिस तरह गोल्डी बराड़ बात कर रहा है उससे लग रहा है कि उसे किसी तरह का डर नहीं है। देश की खुफिया एजेंसियों ने इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में ताबड़तोड़ वारदात होने के बावजूद जेलों में लगातार फोन चल रहे हैं। कनाडा में बैठा आतंकी गोल्डी बराड़ पंजाब की जेलों में बंद अपने गुर्गों व बदमाशों से मोबाइल से लगातार बात कर रहा है। जिस तरह गोल्डी बराड़ बात कर रहा है उससे लग रहा है कि उसे किसी तरह का डर नहीं है। देश की खुफिया एजेंसियों ने इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन
गोल्डी बराड़ फरीदकोट जेल में बंद हरजिंदर सिंह राजू के भी संपर्क में था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब पुलिस से काफी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। मगर पंजाब पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं।
विज्ञापन
खुफिया विभाग के एक अफसर ने बताया कि गोल्डी बराड़ कनाडा से पंजाब की जेलों में बंद बदमाशों से मोबाइल पर बात कर रहा है। पंजाब की अमृतसर, फरीदकोट व फिरोजपुर जेल में बंद अपने गुर्गों से वह लगातार बात कर रहा है। उसके कहने पर ही हरजिंदर ने डेरा प्रेमी की हत्या की साजिश रची थी। खुफिया एजेंसियां इस बात से परेशान हैं कि पुलिस सुरक्षा मिली होने के बावजूद डेरा प्रेमी की हत्या करने के बाद भी शूटरों को पंजाब में रूकने के लिए गोल्डी बराड़ ने क्यों कहा था।
विज्ञापन
खुफिया विभाग के सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ प्रदीप सिंह की हत्या को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है कि डेरा प्रेमी की हत्या में कौन-कौन शामिल थे। किसने शूटरों को आश्रय किया और किसी ने क्या सहायता की। इसके बावजूद पंजाब पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। दूसरी तरफ पंजाब पुलिस ने दिल्ली आकर स्पेशल सेल की गिरफ्त में मौजूद प्रदीप सिंह की हत्या करने वाले आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू से कई घंटे पूछताछ की है। पंजाब पुलिस जितेंद्र से पूछताछ कर वापस लौट गई है।
विदेश जाने के लिए की थी डेरा प्रेमी की हत्या
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार जितेंद्र ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसे गोल्डी बराड़ ने कहा था कि वह भारत में सुरक्षित नहीं है। पुलिस उसे मुठभेड़ में मार देगी। गोल्डी ने उससे हत्याकांड से चार दिन पहले कहा था कि वह प्रदीप सिंह की हत्या कर दे। इसके बाद उसे विदेश भिजवा देंगे, ताकि वह सुरक्षित रह सके। गोल्डी ने उसे विदेश भिजवाने का झांसा देकर हत्या करवाई थी।
दिल्ली पुलिस जितेंद्र को रिमांड पर लेगी
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जितेंद्र को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी उसे रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तीन शूटरों समेत कई लोगों को गिरफ्तार करना है।