फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : girl raped after changing religion and friendship

दिल्ली : धर्म बदलकर दोस्ती के बाद दलित युवती से दुष्कर्म

Sun, 31 Oct 2021 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Delhi :  girl raped after changing religion and friendship
नई दिल्ली। शादी का झांसा देकर दलित युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने धर्म बदलने की शर्त रखी। इसके बाद पीड़िता ने बुध विहार थाने में आरोपी पर धर्म बदलकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को बिहार रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

19 वर्षीय युवती मूलत: बिहार के मधुबनी की रहने वाली है और दलित समुदाय से है। परिवार के साथ वह बुध विहार इलाके में रहती है। दो दिन पहले युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन माह पहले उसकी एक युवक से जान पहचान हुई। उसने अपना नाम राज बताया। वह बवाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बातचीत होने पर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। छह जुलाई को राज ने उसे एक जगह पर मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने शादी करने की बात कही। इसके बाद वह कई बार मिला और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने राज पर शादी का दबाव बनाया तो युवक ने धर्म बदलने का शर्त रख दी। तब पता चला कि युवक मुस्लिम है और उसका असली नाम मकबूल है। वह मधुबनी बिहार का रहने वाला है। युवक की असलियत जानने के बाद युवती डिप्रेशन में चली गई। बाद में पुलिस के पास जाकर शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed