फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi gandhi nagar diwali betting was going on in police raid 16 arrested

दिल्ली: गांधी नगर के मकान में दिवाली से पूर्व चल रहा था सट्टा, 16 गिरफ्तार

Wed, 03 Nov 2021 02:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 03 Nov 2021 02:44 AM IST
सार

पूछताछ के दौरान रोहित ने बताया कि उसने कुछ दिनों पूर्व शास्त्री पार्क निवासी रिजवान नामक शख्स से दस हजार रुपये महीना में फ्लैट खरीदा था। राहुल ने बताया कि उसका रोहित के साथ किताबें बनाने के अलावा प्रॉपर्टी का काम है।

विज्ञापन
Delhi gandhi nagar diwali betting was going on in police raid 16 arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के गांधी नगर के एक मकान में दिवाली से पूर्व दो प्रॉपर्टी डीलर ने सट्टा शुरू करवा दिया। एरिये के बड़े-बड़े कारोबारी वहां दाव लगाने आ गए। जिले के स्पेशल स्टाफ ने सूचना के बाद मकान पर छापेमारी कर 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में किंगपिन रोहित बक्शी (43) और राहुल बाजपेयी (45) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी रोहित ने 3-4 दिन पहले ही किराउ पर फ्लैट लेकर सट्टा शुरू करवाया था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान वहां से 3.35 लाख, कई बोतल शराब, चार पैकेट ताश के पत्ते व अन्य सामान बरामद किया है। सट्टा खिलवाने के दौरान दोनों किंगपिन लोगों को शराब भी उपलब्ध करवा रहा था। पकड़े गए बाकी आरोपी गांधी नगर के बड़े-बड़े कारोबारी हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि मंगलवार को जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि गली नंबर-6 के एक मकान में कुछ लोग सट्टा खेल रहे हैं। सूचना के बाद फौरन एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने मकान की पहली मंजिल पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां कुल 16 लोग सट्टा खेलते हुए मिले। वहां से अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई। इसके अलावा एक जगह भारी मात्रा में ताश की गड्डियां और कैश बरामद हुआ। इस संबंध में गांधी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया।


पूछताछ के दौरान रोहित ने बताया कि उसने कुछ दिनों पूर्व शास्त्री पार्क निवासी रिजवान नामक शख्स से दस हजार रुपये महीना में फ्लैट खरीदा था। राहुल ने बताया कि उसका रोहित के साथ किताबें बनाने के अलावा प्रॉपर्टी का काम है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed