फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Four cartridges found from passenger's bag at IGI

दिल्ली : आईजीआई पर यात्री के बैग से मिले चार कारतूस, शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज

Sat, 04 Dec 2021 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Dec 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Four cartridges found from passenger's bag at IGI
IGI Airport

इंदिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) के जवानों ने एक यात्री के बैग से चार कारतूस बरामद किए हैं। यात्री ने कारतूस के बाबत कोई कागजात पेश नहीं कर पाया। सीआईएसएफ जवानों ने यात्री को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। एयरपोर्ट थाना पुलिस शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सीआईएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि यात्री की पहचान भूपेंद्र सिंह राठौर के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार रात करीब पौने बारह बजे एक यात्री एयरपोर्ट पर पहुंचा। तलाशी के दौरान एक्सरे मशीन पर उसके बैग में कारतूस जैसी चीज दिखी। सीआईएसएफ के जवानों को बैग की तलाशी ली। उसमें से चार कारतूस मिले। पूछताछ में यात्री ने कारतूस को लेकर अनभिज्ञता जताई और कोई कागजात पेश नहीं कर पाया। 
विज्ञापन


जवानों ने यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में पता चला कि यात्री फ्रेंकफर्ट जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed