फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Firee in Paint and Thinner godown in Kamla Market

Delhi Fire: कमला मार्केट में पेंट और थिनर के गोदाम में आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका; डेंजर जोन में बिल्डिंग

Sat, 10 Jun 2023 10:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 10:11 PM IST
सार

कमला मार्केट में शनिवार दोपहर एक पेंट और थिनर के गोदाम में आग लग गई। आग के बाद दमकल विभाग की टीम पहुंची और दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Delhi Firee in Paint and Thinner godown in Kamla Market
कमला मार्किट में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के कमला मार्केट स्थित गली शाहतारा में पेंट और थिनर के गोदाम में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। सवा दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में इमारत का मालिक मामूली रूप से झुलस गया। आग से पांच दुकानों में रखा सामान जल गया। 

विज्ञापन


पुरानी होने की वजह से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, इमारत को खतरनाक घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर 3.53 बजे सूचना मिली कि जीबी रोड के नजदीक गली शाहतारा स्थित पेंट और थिनर के गोदाम में आग लग गई है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरा रास्ता होने की वजह से दमकल की गड़ियों को मौके पर पहुंचने में खासी दिक्कत हुई। एक दुकान में बैटरी और टायर भी थे। पेंट, थिनर के अलावा टायर और बैटरी की वजह से देखते ही देखते आग ने ग्राउंड फ्लोर के अलावा पहली मंजिल को भी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed