{"_id":"617f3832e6409374a763c5ed","slug":"delhi-fire-service-3000-firefighters-will-be-deployed-at-more-than-30-places-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली दमकल सेवा : दीपावली पर 3000 फायर फाइटर 30 से अधिक जगहों पर होंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली दमकल सेवा : दीपावली पर 3000 फायर फाइटर 30 से अधिक जगहों पर होंगे तैनात
Mon, 01 Nov 2021 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Nov 2021 06:13 AM IST
सार
तीन दिन 3, 4 और 5 नवम्बर को दिल्ली दमकल सेवा के किसी सिपाही को नहीं है छुट्टी।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली पर करीब 3000 फायर फाइटर दो दिनों के लिए ड्यूटी पर तैनात होंगे। दिल्ली दमकल सेवा के सिपाहियों को राजधानी में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 30 से अधिक विशेष जगहों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया है कि इस साल दीपावली पर शहर भर में 30 से अधिक स्थानों पर दो दिनों के लिए 3 नवंबर और 4 नवंबर को शाम 5 बजे से मध्यरात्रि तक अग्निशमन इकाइयों को तैनात किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष दिवाली पर अधिकतम कॉल का जवाब देगा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकलकर्मी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
पटाखों पर प्रतिबंध के बाद भी लगी आग
राष्ट्रीय राजधानी में 1 जनवरी 2022 तक पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। पिछले साल भी सभी प्रकार के पटाखों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था, दिल्ली मकल विभाग के मुताबिक इसके बावजूद दीपावली को मध्यरात्रि तक 205 जगहों पर आग लगने की कॉल आई थी।
विज्ञापन
इन जगहों पर तैनात होंगे फायर फाइटर
राष्ट्रीय राजधानी में 22 स्थानों पर दमकल की गाड़ियां रखी जाएंगी, इनमें बारा टूटी चौक, तिलक नगर, लाजपत नगर (सेंट्रल मार्केट), लाल कुआं चौक, लाहौरी गेट, नांगलोई, साउथ एक्सटेंशन, सोनिया विहार, महरौली, घिटोरनी मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। साथ ही अम्बेडकर नगर, कापसहेड़ा, चांदनी चौक, सब्जी मंडी घंटा घर, पहाड़गंज शीला सिनेमा, शादीपुर डिपो सहित छह अन्य स्थानों पर सड़कों और संकरी गलियों में अग्निशमन उपकरणों से लैस मोटरसाइकिल भी तैनात की जाएगी। कनॉट सर्कस, हरि नगर, गीता कॉलोनी, जे रोड, पश्चिम विहार और एम रोड सहित अन्य छह स्थानों की गलियों में भी अग्निशमन वाहनों का एक और सेट तैनात किया जाएगा।
दीपावली पर फायर फाइटर को छुट्टी नहीं
डीएफएस निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि हम दीवाली के दौरान किसी भी आग से संबंधित आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अग्निशमन कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और सभी इकाइयों को तैनाती के लिए तैयार रखने के लिए, हमने अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इन्हें 3, 4 और 5 नवंबर को कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी।