{"_id":"651448a49ebdeb67710a4e07","slug":"delhi-fire-breaks-out-in-pg-of-signature-apartment-in-mukherjee-nagar-updates-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मुखर्जी नगर में लगी आग पर पाया काबू, सभी लड़कियां सुरक्षित; सीएम केजरीवाल ने घटना को बताया दुखद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मुखर्जी नगर में लगी आग पर पाया काबू, सभी लड़कियां सुरक्षित; सीएम केजरीवाल ने घटना को बताया दुखद
Wed, 27 Sep 2023 09:30 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 27 Sep 2023 09:30 PM IST
सार
दिल्ली के मुखर्जी नगर के एन-ब्लॉक में आग लगी थी। खबर मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की 23 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब सवा घंटे में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
मुखर्जी नगर के पीजी में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में बने सिग्नेचर अपार्टमेंट के पीजी में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आग पूरी तरह बुझ गई है। वहां लगभग 35 लड़कियां थीं। सभी सुरक्षित हैं। ऐसा लगता है कि आग सीढ़ियों के पास लगे मीटर बोर्ड से शुरू हुई थी और ऊपरी मंजिल तक फैल गई। इमारत में केवल 1 सीढ़ी है।
आग की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर कुल 23 फायर टेंडर्स पहुंचे थे। जहां कुछ लड़कियों के इमारत में फंसे होने की सूचना भी मिली थी। जिन्हें दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर दमकल विभाग के अलावा पुलिस और एंबुलेंस पहुंच चुकी थी। दमकल कर्मी बिल्डिंग में फंसी हुई लड़कियों को बाहर निकालने के लिए सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया था कि मुखर्जी नगर इलाके में एक गर्ल्स पीजी हॉस्टल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद यहां से दमकल की 12 गाड़ियों को रवाना कर दिया गया। कुछ लड़कियां बिल्डिंग के अंदर फंसी हुई हैं। जिन्हें निकालने का काम चल रहा है। घटना को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने X पर पोस्ट किया और घटना को दुखद बताया।

मुखर्जी नगर इलाक़े के पीजी में आग लगने की ये घटना बेहद दुखद है। ज़िला प्रशासन और दमकल विभाग को निर्देश दिए हैं कि पीजी में मौजूद बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालें। मैं लगातार इस पर नज़र बनाए हूँ। https://t.co/mxn6a407UW
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2023