{"_id":"622ee4867021123ebb472dfb","slug":"delhi-fire-breaks-out-in-bag-kept-in-kurukshetra-hazrat-nizamuddin-passenger-train-bomb-disposal-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रेलवे स्टेशन के पास एक यात्री ने बैग को डिब्बे से बाहर फेंका, धुंआ निकलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रेलवे स्टेशन के पास एक यात्री ने बैग को डिब्बे से बाहर फेंका, धुंआ निकलने से मचा हड़कंप
Mon, 14 Mar 2022 03:52 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 14 Mar 2022 03:52 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बाबत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बैग किसका है।
विज्ञापन
बैग में मिला सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत से निजामुद्दीन आ रही कुरुक्षेत्र निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन में सोमवार सुबह एक बैग से धुंआ निकलने पर हड़कंप मच गया। एक यात्री ने आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर बैग को ट्रेन से बाहर फेंक दिया। मामले की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस एवं बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची। दस्ता बैग में रखे सामान और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने बताया कि बैग की तलाशी में कारपेंटर का सामान मिला है। जिसमें दो किलोग्राम कील, थिनर, मोबाइल चार्जर, दो जोड़ी कपड़े और कुछ अन्य सामान मिले। आशंका है कि थिनर लीक होकर कपड़ों पर गिर गया। जिसकी वजह से कपड़े में आग लग गई।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10.25 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन में रखे एक बैग से धुआं निकल रहा है। इसके बाद ट्रेन को दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। उसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। जांच में पता चला कि बैग में एक लाल रंग की पोटली में दो किलोग्राम कील, थिनर का डब्बा और अन्य सामान थे। उसमें कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस ने आशंका जताई है कि बैग कारपेंटर का हो सकता है। थिनर के गिरने से पोटली में आग लगी थी। जांच के दौरान कोई भी यात्री बैग लेने के लिए सामने नहीं आया है।
विज्ञापन