{"_id":"619f0739e72fd30ef5710e85","slug":"delhi-fire-breaks-out-at-clothing-factory-in-geeta-colony-one-person-dies-due-to-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गीता कॉलोनी में कपड़ों की फैक्ट्री में लगी आग, एक व्यक्ति की जलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गीता कॉलोनी में कपड़ों की फैक्ट्री में लगी आग, एक व्यक्ति की जलने से मौत
Thu, 25 Nov 2021 09:18 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 25 Nov 2021 09:18 AM IST
सार
दमकल विभाग ने बताया कि गुरुवार तड़के लगभग तीन बजे कॉल आया कि गीता नगर क्षेत्र में कपड़ों की एक फैक्ट्री में आग लग गई है। मौके पर पांच गाड़ियां भेजी गईं तो फैक्ट्री की पहली मंजिल पर एक कमरे में आग लगी थी। पुलिस को पहली मंजिल पर आग वाले कमरे में एक जला हुआ शव मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यहां गीता कॉलोनी क्षेत्र में स्थित कपड़ों की एक फैक्ट्री में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दमकल विभाग ने बताया कि गुरुवार तड़के लगभग तीन बजे कॉल आया कि गीता नगर क्षेत्र में कपड़ों की एक फैक्ट्री में आग लग गई है। मौके पर पांच गाड़ियां भेजी गईं तो फैक्ट्री की पहली मंजिल पर एक कमरे में आग लगी थी। पुलिस को पहली मंजिल पर आग वाले कमरे में एक जला हुआ शव मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त संजू (40) पुत्र प्रेम पाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर गांधी नगर थाना से पुलिस पहुंच गई। मामले की जांच एएसआई सुभाष को सौंपी गई है। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन