फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Fire A massive fire broke out in the cycle market at Jhandewalan fire brigade vehicles on the spot.

Delhi Fire: झंडेवालान स्थित साइकिल मार्केट में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Fri, 20 May 2022 03:22 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 20 May 2022 03:22 PM IST
सार

दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि शुक्रवार दोपहर सूचना मिली की झंडेवालान स्थित साइकिल मार्केट में भीषण आग लग गई है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं और दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
Delhi Fire A massive fire broke out in the cycle market at Jhandewalan fire brigade vehicles on the spot.
आग बुझाने का प्रयास करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दोपहर मध्य दिल्ली में झंडेवालान एक्सटेंशन स्थित साइकिल और खिलौने मार्केट में भीषण आग लग गई। आग बेसमेंट के एक गोदाम से शुरू होकर पहली मंजिल तक पहुंच गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की दो दर्जन से अधिक गाड़ियों ने साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग में करीब 20 दुकान, कार्यालय और गोदाम जलकर राख हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर 2.05 बजे को मिली। पहले बेसमेंट के एक गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली थी। सूचना पर पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई और लोग अपनी दुकान से सामान लेकर और दुकान बंद कर भगाने लगे। 
विज्ञापन


लेकिन कुछ देर में ही आग भूतल और पहली मंजिल पर फैल गई। आग की भयावहता को देखते हुए 22 और गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। आग पर शाम करीब साढ़े पांच बजे काबू पाया जा सका। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग गोदाम से शुरू होकर भूतल पर स्थित दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। आग लगते ही दुकान में मौजूद लोग सकुशल बाहर निकल गए। दमकल अधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के बाद सामान निकलते रहे लोग
साइकिल और खिलौना मार्केट में आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग आग की लपटों के बीच अपने सामान को बचाने में लगे रहे। हालांकि दमकल कर्मी और पुलिस कर्मी लोगों को रोक रहे थे। लेकिन लोग जान पर खेलकर अपना सामान निकालने में लगे हुए थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही कई दुकानदारों के परिवार वाले वहां पहुंच गए। अपने दुकान को जलता देख सभी के आंखों से आंसु निकल रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि गनिमत रही कि आग में किसी की मौत नहीं हुई है। लेकिन करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाए जाने के बाद दुकानदार अपने दुकान में सामानों को देख रहे थे। ज्यादातर दुकान, गोदाम और कार्यालय पूरी तरह जलकर राख हो गया है। स्थानीय दुकानदार वरुण ने बताया कि आग में करीब एक करोड़ का सामान जलकर राख हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed