{"_id":"6158f4158ebc3e629104052d","slug":"delhi-every-family-of-delhi-will-take-part-in-the-dengue-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के खिलाफ : महाअभियान में दिल्ली का हर परिवार लेगा हिस्सा, केजरीवाल ने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के खिलाफ : महाअभियान में दिल्ली का हर परिवार लेगा हिस्सा, केजरीवाल ने की अपील
Sun, 03 Oct 2021 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 Oct 2021 05:36 AM IST
सार
हर रविवार केजरीवाल सरकार चला रही है मच्छरों के खिलाफ महाअभियान।
विज्ञापन
dengue
- फोटो : istock
विस्तार
डेंगू के महाअभियान में दिल्ली का हर परिवार हिस्सा लेगा। इस रविवार दिल्ली सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों से मच्छर जनित बीमारियों के खिलाफ सफाई अभियान छेड़ने की अपील की है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के डेंगू विरोधी महा अभियान ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट, हर रविवार डेंगू पर वार’ के तहत घर और आसपास इकट्ठे साफ पानी की जांच करेगा। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली को डेंगू से बचाने के लिए अपील करते हुए कहा कि डेंगू से बचाने के लिए दिल्ली के हर परिवार को अपने घर और आसपास में चेकिंग करनी है कि कहीं पानी इकट्ठा तो नहीं, अगर है, तो उसे उड़ेल दें, बदल दें या उसमें थोड़ा तेल डाल दें।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सरकार ने इस बार थीम की टैग लाइन ‘दिल्ली का हर परिवार, मिलकर करेगा डेंगू पर वार’ रखी है। इस अभियान में दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, विधायक और अधिकारी भी शामिल होगें। सरकार नगारिकों से अभियान के साथ जुड़कर हर सप्ताह अपने घर के कूलर, गमलों आदि का साफ पानी बदलने और आसपास जमा पानी की सफाई करने के लिए जागरूक कर रही है। साथ ही अपील की जा रही है कि हम सभी को मिलकर हर हाल में मच्छरों को पनपने से रोकना है। 10 हफ्तों तक हम सब को ऐसा करना है और डेंगू को हराना है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अनुसार हर साल डेंगू के सबसे ज्यादा मामले 1 सितंबर से 15 नवंबर के बीच आते हैं। डेंगू का मच्छर केवल साफ पानी में पैदा होता है। साफ पानी के अंदर डेंगू के अंडे पैदा होते हैं और वो अंडे 8 से 10 दिन के अंदर मच्छर में बदल जाते हैं। अगर आठ दिन से पहले उस पानी को बदल दें और उस अंडे को नष्ट कर दें, तो मच्छर पैदा ही नहीं होंगे। यह मच्छर 200 मीटर से ज्यादा नहीं उड़ सकते।
सरकार का कहना है कि पिछले दो साल से यह अभियान चल रहा है जोकि काफी हद तक डेंगू नियंत्रण पर कामयाब रहा है। बीते 20 सितंबर तक दिल्ली में डेंगू के 87 केस पाए गए हैं। जबकि पिछले सालों की तुलना करें तो सितंबर महीने के दौरान डेंगू के साल 2020 में 188 केस, साल 2019 में 190 केस और साल 2018 में 374 केस सामने आए थे। इनसे पहले साल 2017 में 1103, 2016 में 1300 और साल 2015 में 6775 मरीज मिले थे।