फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Every day used to steal motorcycles from Mathura two vehicle thieves arrested four bikes and weapons recovered

दिल्ली: मथुरा से हर रोज मोटरसाइकिल चोरी करने आते थे, दो वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक और हथियार बरामद

Fri, 18 Feb 2022 07:20 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 18 Feb 2022 07:20 PM IST
सार

दक्षिण-पूर्व जिला में अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष प्रदीप रावत की देखरेख में हवलदार सचिन कुमार, शेरसिंह व सिपाही राहुल राम गैलरी में चेकिंग कर रहे थे। तभी ओखला मंडी की तरफ से मोटरसाइकिल पर दो सवार युवक उन्हें देखकर भागने लगे। इसके बाद पीछा करने पर उन्हेें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Delhi: Every day used to steal motorcycles from Mathura two vehicle thieves arrested four bikes and weapons recovered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने दो ऐसे वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जो वाहन चोरी करने मथुरा से हर रोज दिल्ली आते थे। साथ ही आरोपी वाहन चोरी की वारदात करने हथियार भी साथ लेकर चलते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल, एक पिस्तौल व कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के चार मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय के अनुसार अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष प्रदीप रावत की देखरेख में हवलदार सचिन कुमार, शेरसिंह व सिपाही राहुल राम गैलरी, अमर कॉलोनी में पिकेट लगाकर 16 फरवरी को चेकिंग कर रहे थे। तभी ओखला मंडी की तरफ से मोटरसाइकिल पर दो सवार युवक वहां पहुंचे। आरोपी पुलिसकर्मियों को देखकर मोटरसाइकिल से यू-टर्न लेकर भागने लगे। तभी उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़े। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन

अमर कॉलोनी से ही चोरी हुई थी बाइक

मोटरसाइकिल अमर कॉलोनी इलाके से चोरी की हुई थी। उनकी तलाशी लेने पर पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान मथुरा, यूपी निवासी नरेश (21) पुत्र नंदो और सुरेश उर्फ गिग्गी (23) पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह के रूप में हुई।

उनके आवास से गोविंदपुरी, अमर कॉलोनी व खजूरी खास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल और बरामद की गईं। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे शराब और धूम्रपान के आदी हैं। आजीविका कमाने के लिए उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है। शराब और धूम्रपान की लत को पूरा करने के लिए ये रात में मोटरसाइकिल चोरी करते थे। वह मथुरा से हर रोज वाहन चोरी करने दिल्ली व एनसीआर में आते थे। सुरेश के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, आम्र्स एक्ट और चोरी के तीन मामलें दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed