{"_id":"62abba1257d5641d470b1905","slug":"delhi-electricity-consumers-may-have-to-fill-a-form-next-month-to-continue-the-subsidy-benefits","type":"story","status":"publish","title_hn":"Subsidy Benefit : दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए अगले महीने भरना पड़ सकता है एक फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Subsidy Benefit : दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए अगले महीने भरना पड़ सकता है एक फॉर्म
Fri, 17 Jun 2022 04:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Jun 2022 04:47 AM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने घोषणा की थी कि 1 अक्टूबर के बाद बिजली सब्सिडी केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दी जाएगी जो इसका विकल्प चुनते हैं।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में बिजली उपभोक्ताओं को दिल्ली सरकार की सब्सिडी योजना का लाभ उठाने या इस राहत को बंद करने के लिए अगले महीने से एक फॉर्म भरना होगा। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी है।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने घोषणा की थी कि 1 अक्टूबर के बाद बिजली सब्सिडी केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दी जाएगी जो इसका विकल्प चुनते हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि सॉफ्ट और हार्ड दोनों रूपों में उपभोक्ताओं को एक फार्म दिया जाएगा जिसमें सब्सिडी मांगने या 1 अक्टूबर के बाद इसे बंद करने के लिए "हां" और "न" का विकल्प होगा।
विज्ञापन
उपभोक्ता अपने बिजली बिल के साथ अगले महीने से अपने मुद्रित विवरण के साथ फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें उन्हें सब्सिडी प्राप्त करने के बारे में "हां" या "नहीं" लिखना होगा।
आर्थिक रूप से सक्षम उपभोक्ताओं को सब्सिडी सरेंडर करने के विकल्प से सब्सिडी राशि को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है जो बीते कई वर्षों से बढ़ रही है।