{"_id":"6349f1b8d16007762d46a80e","slug":"delhi-election-commission-engaged-in-preparations-for-corporation-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: निगम चुनाव की तैयारियों में जुटा दिल्ली चुनाव आयोग, जल्द नियुक्त किए जाएंगे उप नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: निगम चुनाव की तैयारियों में जुटा दिल्ली चुनाव आयोग, जल्द नियुक्त किए जाएंगे उप नोडल अधिकारी
Sat, 15 Oct 2022 05:03 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 15 Oct 2022 05:03 AM IST
सार
दिल्ली चुनाव आयोग ने साफ किया है कि चुनाव की तिथि भले ही अभी तय नहीं हुई है, लेकिन इस साल के आखिर तक या अगले साल की शुरुआत में निगम के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। आयोग ने चुनाव कराने के लिए सभी 12 जोन के क्षेत्रीय निगम उपायुक्तों को नोडल अधिकारी और क्षेत्रीय शिक्षा उपायुक्तों को उप नोडल अधिकारी बनाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा 18 अक्तूबर को सभी पोलिंग स्टाफ की विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव आयोग ने साफ किया है कि चुनाव की तिथि भले ही अभी तय नहीं हुई है, लेकिन इस साल के आखिर तक या अगले साल की शुरुआत में निगम के चुनाव होंगे।
आयोग ने आदेश की कॉपी में यह भी साफ किया है कि दिल्ली में तीन निगम होने की स्थिति में अप्रैल-मई में तीनों निगमों के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। उस समय आयोग ने अपनी वेबसाइट पर सभी नोडल अधिकारियों और पोलिंग पार्टियों की जानकारी भी साझा कर दी थी। लेकिन निगम के एकीकरण के बाद अब पुरानी तैयारियों का कोई महत्व नहीं है। इसलिए छह महीने पहले तय की गई पुरानी पोलिंग पार्टिंयों की समीक्षा की जा रही है। जल्द ही समीक्षा का काम पूरा कर नए सिरे से नोडल अधिकारियों और नई पोलिंग टीम की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 18 अक्तूबर को यह जानकारी साझा होगी, जिसे नोडल अधिकारी देख पाएंगे।
विज्ञापन