फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi election 2020: Protest against caa in khureji, appealed govt to withdraw the act

'रोटी भी कमानी है, आवाज भी उठानी है', कैसे कश्मकश से गुजर रहे विरोध प्रदर्शन

Mon, 27 Jan 2020 08:52 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 27 Jan 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
delhi election 2020: Protest against caa in khureji, appealed govt to withdraw the act
Protest in Khureji - फोटो : Amar Ujala

देश के अनेक जगहों की तरह पूर्वी दिल्ली के खुरेंजी में भी  नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। शाम के समय हजारों की संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष धरना-स्थल पर पहुंच जाते हैं। यहां संविधान की प्रस्तावना का पाठ होता है, राष्ट्रगान गाया जाता है और इसके बाद केंद्र सरकार से नागरिकता कानून वापस लेने की अपील की जाती है।

विज्ञापन


लेकिन दिन के समय यहां पूरी तरह से सन्नाटा रहता है। इक्के-दुक्के पुरुष और कुछ महिलाएं धरना स्थल पर कानून के बारे में कुछ चर्चा करते मिल जाते हैं, तो कुछ बच्चों के लिए धरना स्थल ही खेलने का मैदान बन जाता है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह लगभग ग्यारह बजे भी धरना-स्थल के आसपास यही माहौल था। लोगों की कम मौजूदगी का सवाल पूछने पर वहां मौजूद सरफराज अहमद ने कहा कि यहां प्रदर्शन में शामिल होने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। यहां लोगों की जिंदगी रोज की कमाई पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन कमाने न जाएं तो शाम को क्या खाएंगे, इसका भी ठिकाना नहीं रहता। ऐसे में इन्हें अपनी रोजी-रोटी भी कमानी है और गैरबराबरी के कानून के खिलाफ आवाज भी उठानी है। यही कारण है कि लोग दिन में अपने काम-काज करते हैं और शाम होते ही प्रदर्शन के लिए मैदान में पहुंच जाते हैं।

वहीं, प्रदर्शन स्थल पर बैठीं इमराना ने बताया कि भारी संख्या में महिलाएं आसपास की बेकरी की दुकानों में काम करती हैं तो कुछ पास ही के गांधीनगर की कपड़ा बनाने वाली फैक्ट्रियों में काम करती हैं। कुछ लोगों के घरों पर अलग-अलग तरह के काम करती हैं। वे सभी इस प्रदर्शन का हिस्सा हैं लेकिन वे सब अपना कामकाज समेटने के बाद शाम चार बजे के आसपास आती हैं।

असमंजस बरकरार            

आसपास के लोगों से बात करने पर पता चलता है कि नागरिकता कानून पर लोगों के मन में गहरा संशय है। सरफराज अहमद ने बताया कि सरकार बार-बार कह रही है कि इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। लेकिन फिर इसे लाने की जरुरत क्या थी?



हमनें आधार कार्ड और वोटर कार्ड से वोट दिए हैं, जिससे नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं। अगर वह वैध नहीं है, तो उनका प्रधानमंत्री बनना वैध कैसे हो गया? इन प्रदर्शनकारियों के इन सवालों के जवाब केवल सरकार के पास हैं, जिसने अभी तक इनसे बातचीत करने की कोई पहल नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed