{"_id":"5e15d6398ebc3e87be2cfb44","slug":"delhi-election-2020-bjp-mp-ramesh-bidhuri-alleged-arvind-kejriwal-to-ditch-delhi-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली वालों के हिस्से की जलेबी खाकर गुड़ पकड़ा गए केजरीवालः भाजपा सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली वालों के हिस्से की जलेबी खाकर गुड़ पकड़ा गए केजरीवालः भाजपा सांसद
Wed, 08 Jan 2020 06:46 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 08 Jan 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
रमेश बिधूड़ी
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के हिस्से की जलेबी खुद खा ली और लोगों को खाने के लिए गुड़ पकड़ा दिया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को पांच लाख रुपये सालाना की आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं लेने दिया। इसके बाद अब वे बिजली-पानी के नाम पर कुछ सौ रुपये की छूट देकर खुद को सबसे बड़े विजेता के रुप में पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह ठीक उसी तरह है कि उन्होंने लोगों के हिस्से की जलेबी तो छीन ली, लेकिन उन्हें खाने के लिए गुड़ थमाकर अपनी तारीफ कर रहे हैं।
बुधवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए रमेश बिधूड़ी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को लाभ पहुंचाने से ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में कई करोड़ मकान गरीबों को मिले हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लोगों को इस योजना का भी लाभ नहीं लेने दिया।
विज्ञापन
इसी प्रकार आप सरकार ने दिल्ली के लोगों को केंद्र की कई और योजनाओं का भी लाभ नहीं लेने दिया। इसके पीछे उनकी सोच थी कि अगर वे इन योजनाओं का लाभ लोगों को लेने देंगे तो इसका श्रेय केंद्र सरकार को मिल जाएगा।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में कई विश्वविद्यालय, 500 स्कूल-कॉलेज खोलने का दावा किया था लेकिन पांच साल पूरा होने के बाद सच्चाई यह है कि आप सरकार ने एक भी नए कालेजों की स्थापना नहीं की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर भी सरकार झूठ बोल रही है क्योंकि अब तक यह खुलासा हो गया है कि उसके स्कूलों से एक लाख से ज्यादा बच्चों ने अपना नाम कटवा लिया है।
उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली सरकार की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होती, तो बच्चे प्राइवेट स्कूलों की जगह सरकारी स्कूलों में पढ़ने को प्राथमिकता देते, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।