फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi election 2020: BJP, congress and aap issued list of its star campaigners in delhi

छह फरवरी तक प्रचार के लिए दिल्ली में डेरा डालेंगे 'माननीय', यूपी-बिहार से आएंगे कई नेता

Fri, 24 Jan 2020 04:25 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 24 Jan 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
delhi election 2020: BJP, congress and aap issued list of its star campaigners in delhi
AAP campaign - फोटो : Social Media
दिल्ली का दंगल, यानी चुनावी मेगा शो अब शुरू हो चुका है। छह फरवरी तक प्रचार के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अब दिल्ली में डेरा डालेंगे। चुनाव प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी, तो दूसरी ओर सोनिया, मायावती व राबड़ी देवी जैसी राजनीतिक शख्सियतों की गर्जना सुनाई देगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी अपने लाव-लश्कर के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली की सड़कों पर कहीं रोड शो, तो कहीं बड़ी रैलियां आयोजित होंगी। जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं में भी नेताजी देखे जा सकेंगे। नेताओं के अलावा कई पार्टियों ने अपने सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों को भी दिल्ली बुला लिया है।

विज्ञापन


जैसे भाजपा की ओर से एबीवीपी, आरएसएस, विहिप, बजरंग दल, विद्या भारती और कांग्रेस के एनएसयूआई, सेवा दल व महिला विंग के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। संभावित है कि कांग्रेस के आग्रह पर शिवसेना प्रमुख एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी दिल्ली चुनाव प्रचार में पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस की महिला टोली भी मैदान में  

भाजपा की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में जुटेंगे। हालांकि अमित शाह और जेपी नड्डा चुनाव प्रचार शुरू कर चुके हैं। वहीं बड़े नेताओं के रोड शो का कार्यक्रम बनाया जा रहा है।


दोनों ही पार्टियों की महिला टोली भी दिल्ली चुनाव प्रचार में लोगों का ध्यान खींचेगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, लोकसभा सांसद मीनाक्षी लेखी और दूसरी कई महिला नेता चुनाव प्रचार में उतरेंगी। ये नेत्रियां महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे लोगों के सामने रखेंगी। इनके सामने कांग्रेस की ओर से अखिल भारतीय महिला विंग की अध्यक्ष सुष्मिता देव अपनी टोली लेकर प्रचार में कूदेंगी।

इनके साथ रागिनी नायक, शर्मिष्ठा मुखर्जी, नगमा मोरारजी, खुशबू व साधना आदि महिला नेता रहेंगी। प्रियंका गांधी के रोड शो और जनसभाओं की सूची तैयार की जा रही है। बसपा प्रमुख मायावती, राष्ट्रीय जनता दल की राबड़ी देवी, मीसा भारती और अकाली दल से हरसिमरत कौर बादल चुनाव प्रचार के दिल्ली में डेरा डालेंगी।

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह भी करेंगे जनसभाएं

कांग्रेस पार्टी की ओर से सोनिया गांधी के अलावा डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, अशोक गहलौत, कमलनाथ, भूपेश बधेल और वी. नारायण स्वामी आदि चेहरे चुनाव प्रचार में भाग लेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलाश पासवान व चिराग पासवान भी दिल्ली चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।

कांग्रेस और भाजपा की ओर से फिल्मी जगत के कई चेहरे चुनाव प्रचार में देखने को मिलेंगे। भाजपा ने सांसद हेमामालिनी, सन्नी देओल तो कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर और नवजोत सिद्धू को प्रचार में उतारा है। कई पूर्व क्रिकेटर भी चुनाव प्रचार करेंगे।



कांग्रेस के नवजोत सिंह, कीर्ति आजाद तो भाजपा से गौतम गंभीर चुनाव प्रचार की कमान सम्भालेंगे। भाजपा ने खासतौर पर उत्तर भारत के छह सात राज्यों में काम कर रहे आरएसएस के स्वयंसेवकों को दिल्ली बुला लिया है। ये स्वयंसेवक डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे। इसके अलावा बूथ स्तर पर काम कर पार्टी के वोट बैंक को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed