फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Elderly woman murdered after looting in Dayalpur

Delhi : दयालपुर में लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस ने जताई यह आशंका

Tue, 31 Jan 2023 03:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 31 Jan 2023 03:57 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Elderly woman murdered after looting in Dayalpur
demo pic

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में लूटपाट के बाद एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त शांति देवी (88) के रूप में हुई है। रविवार सुबह उनके घर में बिस्तर पर उनका शव बरामद हुआ। महिला के हाथ-पैर के अलावा मुंह को कपड़े से बांधा हुआ था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मुंह दबाकर महिला को मौत के घाट उतारा गया। मृतका के घर से कुछ जेवरात, कैश के अलावा उनके पहने हुए जेवरात और कीमती सामान गायब मिला है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी जानकार के इशारे पर अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन


शांति देवी अकेली गली नंबर-4, करावल नगर विस्तार स्थित अपने 300 गज के मकान में रहती थीं। वर्ष 2018 में इनके पति ओपी शर्मा की बीमारी के बाद मौत हो गई थी। वह कस्टम विभाग से रिटायर हुए थे। शांति देवी के यहां तीन बेटे दीपक शर्मा, दिनेश शर्मा और नीरज हैं। तीनों अपने-अपने परिवारों के साथ अलग-अलग जगह रहते हैं। दीपक लोक नायक अस्पताल से रिटायर हैं, वह अपने परिवार के साथ फिलहाल फरीदाबाद में रहते हैं। वही  बीच वाले बेटे दिनेश शर्मा शिक्षा विभाग से रिटायर हैं और परिवार के साथ मुखर्जी नगर में रहते हैं। सबसे छोटा बेटा नीरज शर्मा एक सरकारी बैंक से रिटायर है वह परिवार के साथ पुरानी दिल्ली में रहता है। 
विज्ञापन


मां को चलने फिरने में परेशानी थी। इसको देखते हुए परिवार ने इनकी देखभाल करने के लिए डेढ़ माह पूर्व ही एक घरेलू सहायिका रखी थी। दिन में काम करने के बाद वह चली जाती थी। रविवार सुबह करीब 8.30 बजे पड़ोसियों ने इनके घर का दरवाजा खुला देखकर नीरज को कॉल किया। बाद में नीरज के कहने पर पड़ोसी अंदर पहुंचे तो शांति देवी बिस्तर पर अचेत पड़ी थीं। उनके हाथ-पैर के अलावा मुंह पर कपड़ा बंधा था। पड़ोसियों ने नीरज को इसकी खबर दी। बाद में 9.00 बजे पुलिस को खबर दी गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अंदर घर का सारा सामान फैला हुआ था। पूरे घर की तलाशी ली गई थी। बदमाश घर के पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे, बाद में वह सामने की ओर से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलने के बाद परिवार करावल नगर पहुंच गया। घर कितना कैश और कितने जेवरात लूटे गए इसका खुलासा नहीं हो पाया है। महिला की पहनी हुई सोने की चेन और टॉप्स उनके शव से गायब मिले हैं। पुलिस ने परिजनों का बयान लेकर लूटपाट के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। इसके बाद पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। घरेलू सहायिका व अन्य संदिग्धों से पूछताछ के साथ आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। 

जानकार का हाथ होने की आशंका 
शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि बुजुर्ग महिला के किसी जानकार के इशारे पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस उनके मोबाइल कॉल डिटेल के अलावा घरेलू सहायिका से भी पूछताछ कर रही है। आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया है। 


लूटपाट के बाद महिला की हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
-संजय कुमार सेन, पुलिस उपायुक्त, उत्तर-पूर्वी जिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed