{"_id":"604faa108ebc3e592368f868","slug":"delhi-east-zone-doctors-may-go-on-strike-due-to-non-of-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अगले सप्ताह से हड़ताल पर जा सकते हैं उत्तरी निगम के डॉक्टर, तीन माह से नहीं मिला है वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अगले सप्ताह से हड़ताल पर जा सकते हैं उत्तरी निगम के डॉक्टर, तीन माह से नहीं मिला है वेतन
Tue, 16 Mar 2021 12:18 AM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर दिल्ली नगर निगम के अस्पताल व डिस्पेंसरी में एक बार फिर बकाए वेतन का मुद्दा गहरा गया है। इस कड़ी में अगले सप्ताह सोमवार तक वेतन जारी न होने पर निगम के स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। इसके लिए निगम के डॉक्टरों ने शुक्रवार को ही एक दिन कैजुअल लीव पर रहने के साथ दो दिन तक वेतन का इंतजार करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
निगम अस्पतालों के डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आर.आर गौतम ने बताया कि लगभग पिछले चार महीने से स्वास्थ्य कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है उन्होंने कहा कि निगम द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पूर्व में केवल निगम के बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों को वेतन जारी कर दिया गया था जबकि डिस्पेंसरी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टरों का वेतन नहीं दिया गया था। ऐसे में कर्मचारियों को दोहरी भावना से देखा जा रहा है उन्होंने मांग करते हुए कहा कि निगम से 18 फ़ीसदी ब्याज के साथ पिछले चार माह की सैलरी जारी करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
इस कड़ी में शुक्रवार को सभी डॉक्टर कैजुअल लीव पर रहेंगे और रविवार तक वेतन आने का इंतजार करेंगे। यदि अगले सप्ताह तक डॉक्टरों के खातों में वेतन नहीं पहुंचा तो डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। पिछले वर्ष भी निगम के अस्पतालों में वेतन का मुद्दा छाया रहा था।इस कड़ी में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल भी की थी। इसके बाद डॉक्टरों को वेतन जारी किया गया था।
विज्ञापन