फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Drinking water supply will be affected in many areas on Thursday

दिल्ली: आज कई इलाकों में पेय जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी

Thu, 03 Feb 2022 02:28 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 03 Feb 2022 02:28 AM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार सोनिया जल शोधक संयंत्र गुरुवार तक पूरी तरह कार्य करना आरंभ करेगा। इस कारण इस संयंत्र से जुड़े मालवीय नगर, साकेत, पुष्प विहार, कटवारिया सराय, लाडो सराय, खिड़की, सोनिया विहार, करावल नगर, ताहिरपुर, दिलशाद गार्डन आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
Delhi: Drinking water supply will be affected in many areas on Thursday
दिल्ली में गुरुवार को कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रही - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली एवं दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार की शाम से पेयजल संकट पैदा हो गया। इन इलाकों में गुरुवार को भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। दरअसल दिल्ली जल बोर्ड के सोनिया विहार जल शोधक संयंत्र के क्लियर वाटर पंप हाउस में बुधवार को भारी रिसाव हो गया। इस कारण संयंत्र में पानी का उत्पादन और पंपिंग करने का कार्य प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार सोनिया जल शोधक संयंत्र गुरुवार तक पूरी तरह कार्य करना आरंभ करेगा। इस कारण इस संयंत्र से जुड़े मालवीय नगर, साकेत, पुष्प विहार, कटवारिया सराय, लाडो सराय, खिड़की, सोनिया विहार, करावल नगर, ताहिरपुर, दिलशाद गार्डन, नंदनगरी, कैलाश नगर, यमुना विहार, करावल नगर, ललिता पार्क, सीलमपुर, शास्त्री पार्क, उस्मानपुर, ब्रह्मपुरी, गांधी नगर, सराय काले खां, सिद्धार्थ एन्क्लेव, ओखला, कालकाजी, बाटला हाउस एक्सटेंशन, कालंदी कॉलोनी, बदरपुर, अपोलो, सरिता विहार, वसंत कुंज, महरौली, ग्रेटर कैलाश, श्रीनिवासपुरी, साउथ एक्सटेंशन, लाजपत नगर, जल विहार, लोधी रोड, काका नगर और आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed