फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi Doctor Strike: Forda said - some hospitals absent the strike doctors for NEET counseling deducted salary

delhi Doctor Strike: फोर्डा ने कहा- कुछ अस्पतालों ने नीट काउंसलिंग के लिए हड़ताल करने वाले डॉक्टरों की अनुपस्थित लगाई, काटा वेतन

Wed, 23 Feb 2022 07:34 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 23 Feb 2022 07:34 PM IST
सार

फोर्डा ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को पत्र लिखकर रेजीडेंट डॉक्टरों के खिलाफ कोई दंडात्मक या अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करने की मांग की है।

विज्ञापन
delhi Doctor Strike: Forda said - some hospitals absent the strike doctors for NEET counseling deducted salary
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को पत्र लिखकर कहा है कि नीट-पीजी काउंसलिंग 2021 में देरी के खिलाफ आंदोलन में शामिल रहने वाले दिल्ली सरकार के कुछ अस्पतालों के डॉक्टरों की अनुपस्थिति लगा दी गई है और उनका वेतन काटा गया है। रेजीडेंट डॉक्टर्स के फोरम ने जैन से इस मुद्दे पर जैन से जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन


फोर्डा की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा है, 'नीट-पीजी काउंसलिंग 2021 के बार-बार टलने की वजह से रेजीडेंट डॉक्टर्स के नए बैच में एडमिशन नहीं होने के कारण स्वास्थ्य संस्थानों में मौजूदा रेजीडेंट डॉक्टर्स पर बहुत ज्यादा दवाब हो गयाथा और वे शारीरिक और मानसिक रूप से थक गए थे, जिसके कारण नीट-पीजी काउंसलिंग 2021 को 27 नवंबर से कराने के लिए आंदोलन किया गया था।'

विज्ञापन

सीएम केजरीवाल ने भी किया था आंदोलन का समर्थन

पत्र में कहा गया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी हमारे आंदोलन का समर्थन किया था, जिसका लक्ष्य रेजीडेंट डॉक्टर्स की कमी का संकट झेल रहे देश के स्वास्थ्य ढांचे को पुनर्जीवन देना था।

फोर्डा ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक के बाद 31 दिसंबर को हड़ताल खत्म कर दी गई थी। स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द काउंसलिंग कराने और आगे की प्रक्रिया बढ़ाने के साथ-साथ आंदोलन में भाग लेने वाले किसी रेजीडेंट डॉक्टर के खिलाफ कोई दंडात्मक या अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया था।

संगठन ने कहा कि हालांकि यह बहुत दुर्भाग्य है कि दिल्ली सरकार के कुछ हॉस्पिटलों, जिनमें यूसीएमएस और जीटीबी अस्पताल हैं, ने उपरोक्त तारीख के बीच प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की अनुपस्थिति लगा दी है और उनका वेतन काट लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed