फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Deputy Chief Minister Manish Sisodia said That Changes are fixed in MCD Aam Aadmi Party will add 50 lakh members in three months Latest News Update

दिल्ली: उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- एमसीडी में बदलाव तय, तीन महीने में 50 लाख सदस्य जोड़ेगी आम आदमी पार्टी  

Sat, 04 Dec 2021 09:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 04 Dec 2021 09:24 PM IST
सार

सिसोदिया ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के माध्यम से एक मॉडल पेश किया है और जनता इसे देख रही है।

विज्ञापन
Delhi: Deputy Chief Minister Manish Sisodia said That Changes are fixed in MCD Aam Aadmi Party will add 50 lakh members in three months Latest News Update
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : twitter.com/msisodia

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को एमसीडी में बदलाव अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता ने दिल्ली के सभी नगर निगमों में बदलाव का निर्णय ले लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रकार भाजपा शासित नगर निगमों में भ्रष्टाचार होता है, उसके कारण जनता के अनेक काम नहीं हो पाते हैं, लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसी कारण जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आम आदमी पार्टी निगमों में भी स्वच्छ शासन देकर एक बेहतरीन उदाहरण पेश करेगी। पार्टी ने अगले तीन महीने के अंदर 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। मोबाइल नंबर 8882828282 पर मिस्ड काल कर आम आदमी पार्टी से जुड़ा जा सकता है।

विज्ञापन


सिसोदिया ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के माध्यम से एक मॉडल पेश किया है और जनता इसे देख रही है। यही कारण है कि उसे एमसीडी में भी बदलाव करने की आवश्यकता समझ में आ रही है क्योंकि जब दिल्ली सरकार स्थानीय स्तर पर विकास करना चाहती है तो निगम उसमें अड़ंगा लगा देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के वेतन के लिए पूरा पैसा देने के बाद भी उन्हें वेतन नहीं दिया जाता। इस स्थिति से बचने के लिए निगमों में भी  आम आदमी पार्टी की सरकार होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed