फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia alleges BJP for creating trouble in Delhi vaccination campaign

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आरोप, वैक्सीनेशन अभियान में बाधा डाल रही भाजपा

Mon, 31 May 2021 06:31 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 31 May 2021 06:31 PM IST
सार

सिसोदिया ने कहा कि हमारी इस कोशिश को सफल करने के लिए केंद्र से 1.5 करोड़ वैक्सीन की जरूरत है। लेकिन दिल्ली को बेहद कम मात्रा में वैक्सीन मिल रही है। वैक्सीन की इसी कमी के कारण अनेक वैक्सीन केंद्र बंद करने पड़े हैं...

विज्ञापन
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia alleges BJP for creating trouble in Delhi vaccination campaign
मनीष सिसोदिया - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा दिल्ली के वैक्सीन अभियान में बाधा डाल रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां दिल्ली सरकार की कोशिश है कि भारी संख्या में लोगों को वैक्सीन दी जाए, ताकि राजधानी को कोरोना की तीसरी लहर से बचाया जा सके, वहीं भाजपा का उद्देश्य केवल वैक्सीन बचाने को लेकर हो रहा है। भाजपा नेता इस प्रकार के बयान दे रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो।

विज्ञापन


सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिये मनीष सिसोदिया ने कहा कि सभी विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि अगर 70 फीसदी से अधिक आबादी को वैक्सीन लगा दी जाए तो संक्रमण को रोका जा सकता है। इससे लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाया जा सकता है। यही कारण है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने केवल तीन महीने के अंदर दिल्ली के सभी लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा था। इससे वयस्क लोगों को ही नहीं, बल्कि बच्चों को भी कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि हमारी इस कोशिश को सफल करने के लिए केंद्र से 1.5 करोड़ वैक्सीन की जरूरत है। लेकिन दिल्ली को बेहद कम मात्रा में वैक्सीन मिल रही है। वैक्सीन की इसी कमी के कारण अनेक वैक्सीन केंद्र बंद करने पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ हम लोगों की जान बचाने की कोशिश में जुटे हैं, वहीं भाजपा के लोग आम आदमी पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं कि वह ज्यादा वैक्सीन खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद घटिया आरोप है कि कोई सरकार अपने लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सभी सरकारों का कर्तव्य है और इसके लिए किसी को रोका नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed