फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Deadly attack on rape victim with a sharp weapon, threatened to withdraw the case, executed the incident

दिल्ली: दुष्कर्म पीड़िता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, देवर ने केस वापस लेने की धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

Sun, 28 Nov 2021 07:22 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 28 Nov 2021 07:22 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि 24 नवंबर को वह अपने केस के सिलसिले में वकील से मिलने आई थी। यहां से घर के लिए निकली तो कड़कड़डूमा कोर्ट की लाल बत्ती पर स्कूटी सवार नकाबपोश दो युवकों ने उसे रोक लिया। एक युवक ने सपना के बाल पकड़ लिए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर सपना पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Delhi: Deadly attack on rape victim with a sharp weapon, threatened to withdraw the case, executed the incident
चाकू से हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में एक दुष्कर्म पीड़िता पर केस वापस लेने की धमकी देकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल हालत में 28 वर्षीय पीड़िता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


दरअसल महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि इसी वजह से उस पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित की शिकायत पर अब आनंद विहार में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और धारदार हथियार से हमला करने का मामला दर्ज किया गया। आनंद विहार थाना पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सपना (28) (बदला हुआ नाम) फिलहाल अपने मायके में दक्षिणपुरी इलाके में रह रही है। वर्ष 2013 में सपना की शादी त्रिलोकपुरी निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद सपना को पता चला कि उसका पति नशे का आदी है। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करने लगा। दोनों के बीच विवाद रहने लगा। परेशान होकर अप्रैल 2021 में सपना ने पति से अलग त्रिलोकपुरी में ही अलग मकान लेकर रहना शुरू कर दिया। उसने इलाके में ही ब्यूटीशियन शॉप खोल ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवर दुष्कर्म का केस वापस लेने का बना रहा था दबाव
आरोप है कि सितंबर 2021 में सपना का देवर उसकी शॉप पर पहुंचा। वहां उसने जबरन सपना से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सपना के देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद से सपना अपने मायके में ही आकर रहने लगी। देवर लगातार सपना पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था।

24 नवंबर को किया हमला
सपना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 24 नवंबर को वह अपने केस के सिलसिले में वकील से मिलने आई थी। यहां से करीब 7.30 बजे वह वापस घर के लिए निकली तो कड़कड़डूमा कोर्ट की लाल बत्ती पर स्कूटी सवार नकाबपोश दो युवकों ने उसे रोक लिया। एक युवक ने सपना के बाल पकड़ लिए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर सपना पर हमला कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed