{"_id":"618332de5f600c20b92e0f0b","slug":"delhi-dead-body-buried-in-the-soil-of-an-under-construction-building-found-in-chandni-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : चांदनी चौक में निर्माणाधीन इमारत की मिट्टी में दबा शव निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : चांदनी चौक में निर्माणाधीन इमारत की मिट्टी में दबा शव निकाला गया
Thu, 04 Nov 2021 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:39 AM IST
सार
रविवार को खुदाई के दौरान दीवार गिरने से चार मजदूर दब गए थे। तीन को उसी समय जबकि एक को मंगलवार देर रात निकाला गया।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में रविवार को निर्माणाधीन मॉल कम मल्टी लेवल पार्किंग में हुए हादसे में चार मजदूर मिट्टी में दब गए थे। तीन को उसी समय निकाल लिया गया था जबकि एक की तभी से तलाश जारी थी। पुलिस के अलावा दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थीं।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात को टीम को एक मजदूर का शव बरामद हो गया। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद अशरफुल (32) के रूप में हुई है। मूलरूप से बिहार का रहने वाला अशरफुल बाकी मजदूरों व अपनी पत्नी के साथ इसी साइट पर टिन शेड डालकर रह रहा था। हादसे के समय उसकी पत्नी इसी साइट पर दूसरी जगह मजूदरी कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद अशरफुल का शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक चांदनी चौक के कोतवाली इलाके में निजी कंपनी पीपीपी मॉडल पर मॉल बनाने के अलावा मल्टी लेवल पार्किंग बना रही है। शीशगंज गुरुद्वारे के सामने बन रही मल्टी लेवल पार्किंग में रविवार को खुदाई के दौरान मिट्टी गिरी, जिसके बाद दीवार भी गिर गई। हादसे में बिहार के रहने वाले गुलजार, अंजार, शाह आलम और अशरफुल दब गए।
विज्ञापन
तुरंत बाकी तीनों को निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अशरफुल मिट्टी में दबा रहा। पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रही। बाद में एनडीआरएफ को भी बुलाया गया। रात दिन चले ऑपरेशन के बाद मंगलवार देर रात को एनडीआरएफ की टीम को कामयाबी मिली।
मिट्टी से अशरफुल का शव बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत उसे मोर्चरी भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहले साधारण हादसे का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन अब लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है। ठेकेदार, मालिक या जो भी हादसे के लिए दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।