{"_id":"6180ef6d582c1b46c04c9be9","slug":"delhi-dcw-sent-notice-to-police-to-take-action-in-threatening-virat-kohli-daughter-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: विराट कोहली की बेटी को धमकी देने के मामले में डीसीडब्ल्यू ने पुलिस को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: विराट कोहली की बेटी को धमकी देने के मामले में डीसीडब्ल्यू ने पुलिस को भेजा नोटिस
Tue, 02 Nov 2021 01:28 PM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:28 PM IST
सार
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद किसी सिरफिरे द्वारा टीम के कप्तान विराट कोहली की बेटी वामिका को धमकी देने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई में टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से और दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड से हार गई थी। इसके बाद विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पूरी टीम की कड़ी आलोचना हो रही थी। मोहम्मद शमी को ट्रोल्स द्वारा निशाना बनाए जाने पर कप्तान विराट कोहली ने उनका समर्थन किया था। इसके बाद कुछ ट्रोलर्स ने शमी का बचाव करने पर विराट कोहली पर हमला किया था। इस बीच किसी सिरफिरे ने ट्विटर पर टीम के कप्तान विराट कोहली की अबोध बेटी वामिका तक के लिए आपत्तिजनक बात बोल दी।