फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Daughter-in-law accuses father-in-law of molestation

दिल्ली : बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पड़ताल की तैयारी में पुलिस

Thu, 28 Oct 2021 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Oct 2021 05:57 AM IST
सार

यूपी और दिल्ली में घर पर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस कर रही मामले की जांच।

विज्ञापन
Delhi: Daughter-in-law accuses father-in-law of molestation
demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में 27 वर्षीय एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर आरोपी लगातार वारदात को अंजाम दे रहा था। पीड़िता ने परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद गोकुलपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ गोकुलपुरी इलाके में रहती थी। करीब 2013 में उसकी शादी महोबा निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के दो-तीन माह सब कुछ ठीक चला। इसके बाद उसकी ससुराल वालों ने पीड़िता से दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि एक दिन कमरे में अकेला पाकर उसके ससुर ने रुमाल में कुछ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने शिकायत करने की कोशिश की तो उसे रोक दिया गया। इसके बाद महोबा में कई बार ससुर ने वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली आने पर भी ससुर दिल्ली आ गया। पति के काम पर जाने के बाद पीड़िता से आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया। परेशान होकर 22 अक्तूबर को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने खुद व बेटी के साथ लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
एक अन्य घटना में भजनपुरा इलाके में 35 वर्षीय एक महिला ने अपने व 16 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला आरोप है कि उसके लिवइन पार्टनर ने अपने दोस्त के साथ दोनों को मुरथल ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि शुरुआती जांच के बाद पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला भी अब अपने बयान बदल रही है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed